November 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

लखनऊ 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

लखनऊ 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें...................!!*

➡️लखनऊ: विधानसभा चुनाव से पहले नए गठबंधन का ऐलान संभव। आजाद समाज पार्टी, AIMIM के बीच गठबंधन के संकेत। आज दोनों दलों की संयुक्त प्रेसवार्ता। चंद्रशेखर आजाद, असदुद्दीन ओवैसी करेंगे संबोधित। होटल दयाल पैराडाइज में दोपहर 12 बजे प्रेसवार्ता। 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा। गठबंधन को लेकर भी हो सकता है बड़ा ऐलान।

➡️हापुड़: सीएम योगी का 14 नवंबर को संभावित दौरा। गढ़ कार्तिक पूर्णिमा मेले में आ सकते हैं CM। मेले को लेकर CM ने आज शाम ली थी बैठक। कार्तिक पूर्णिमा मेले में शिरकत कर सकते हैं CM।

➡️पीलीभीत: MP के सीएम मोहन यादव आज आएंगे पीलीभीत। सीएम मोहन यादव साक्षी आश्रम पर आज पहुंचेंगे। स्वामी प्रेम सुगंध जी महाराज से करेंगे मुलाकात। 1 घंटे से ज्यादा मुख्यमंत्री साक्षी आश्रम में रहेंगे। गजरौला क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर के पास है आश्रम।

➡️लखनऊ: इंदिरानगर में रेस्टोरेंट में लगी आग। गाजीपुर क्षेत्र के लेखराज मार्केट की घटना। गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप। दमकल ने आग पर पाया काबू। हादसे में कोई जनहानि नहीं।

➡️मैनपुरी: दंपति की स्कूटी में लगी भीषण आग। भाई दूज करके घर वापस जाते समय हादसा। चलती स्कूटी अचानक बनी आग का गोला। आग लगने से स्कूटी जलकर हुई खाक। कुरावली थाना क्षेत्र का मामला।

➡️रायबरेली: गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई। दहेज लोभी पति पर पिटाई का आरोप। पीड़िता की गला दबाकर हत्या का किया प्रयास। सरेनी क्षेत्र के पुराना सरेनी का मामला।

➡️रायबरेली: पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया अरेस्ट। चोरों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद। हारून, इमरान को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गुरबख्श गंज थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी।

➡️देहरादून: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। 30 IAS, PCS अधिकारियों के तबादले। अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी। दीपक सैनी CDO देहरादून बनाए गए। प्रवीण कुमार को CDO पिथौरागढ़ बनाया गया। अनामिका को CDO अल्मोड़ा बनाया गया। दीपक रामचंद्र सेठ CDO चमोली बनाए गए। राहुल आनंद को CDO उत्तरकाशी की जिम्मेदारी। आशिमा गोयल बनीं नगर आयुक्त हल्द्वानी। अभिषेक त्रिपाठी निदेशक पंचायती राज बनाए गए। रामजी शरण शर्मा को ITDA की जिम्मेदारी। पंकज कुमार उपाध्याय बने अपर मेला अधिकारी। स्मृता परमार को नगर आयुक्त रुड़की बनाया गया। गौरी प्रभात संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की नियुक्त। दीक्षिता जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनीं।

➡️लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट में 7 निरीक्षकों के तबादले। दुर्गविजय सिंह सआदतगंज थाना प्रभारी बने। इंद्रजीत सिंह को मोहनलालगंज थाने की जिम्मेदारी। राममूरत बीबीडी थाने के प्रभारी निरीक्षक बने। प्रभातेश श्रीवास्तव बने अमीनाबाद थाना प्रभारी। दिनेश सिंह को साइबर थाने में किया स्थानांतरित। सुनील कुमार आजाद, रामबाबू सिंह पुलिस लाइन।
————————————————————————————