November 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 11 नवम्बर 26*बढ़ते अपराध पर एसपी सख्त, थानेदारों को दिए कठोर निर्देश

कौशाम्बी 11 नवम्बर 26*बढ़ते अपराध पर एसपी सख्त, थानेदारों को दिए कठोर निर्देश – अपराधियों की धरपकड़ तेज, पुलिस गश्त बढ़ाने के आदेश*

कौशाम्बी 11 नवम्बर 26*बढ़ते अपराध पर एसपी सख्त, थानेदारों को दिए कठोर निर्देश

कौशाम्बी जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण एक्शन मोड में आ गए हैं। एसपी ने सभी थानेदारों और सर्किल के अधिकारियों को कठोर निर्देश जारी किए हैं।आज दिनांक 11.11.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती अमिता सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई।बैठक में एसपी ने बारी-बारी से सभी थानों की कानून व्यवस्था की समीक्षा की और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए

अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं उन्होंने कहा कि हत्या,लूट,चोरी, नकबजनी और महिला संबंधी अपराधों में वांछित चल रहे अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए उन्होंने साफ शब्दों में थानेदारों से कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होग रात में हाईवे, बैंक,एटीएम,सुनसान इलाकों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त और वाहन चेकिंग बढ़ाने का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारों को दिया है उन्होंने कहा कि संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाए और उन पर कठोर कार्रवाई की जाए जेल से छूटे अपराधी,हिस्ट्रीशीटर और सक्रिय बदमाशों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संगठित अपराध पर प्रहार कर संगठित अपराध रोकने के साथ-साथ संगठित अपराध में शामिल लोगों को जेल भेजा जाए और संगठित अपराध को पूरी तरह से रोका जाए भू-माफिया, खनन माफिया,शराब माफिया और गो-तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं का निस्तारण की समीक्षा करते हुए थानेदारों से कहा है कि थानों में लंबित पड़ी विवेचनाओं को गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारित करने और साइबर अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है एसपी ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें और जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें।

Taza Khabar