लखनऊ 11 नवम्बर 26*यूपी में पूर्व मतदाताओं को बड़ी राहत, बिना डर के भर सकेंगे फार्म-6*
लखनऊ *मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि SIR से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद वर्तमान सूची में नाम नहीं होने वाले लोग फार्म-6 भर सकेंगे।
पूर्व में मतदाता सूची में पंजीकृत होने के आधार पर फार्म-6 भरने वालों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-31 के तहत कार्रवाई नहीं होगी।
फार्म-6 में पहली बार नाम शामिल कराने संबंधी घोषणा को लेकर पूर्व मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
यह छूट उन लोगों को मिलेगी, जिनका नाम किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में पहले से दर्ज नहीं है और फार्म-6 में की गई घोषणा विधिसम्मत है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर ERO, AERO और संबंधित अधिकारियों तक आयोग के दिशा-निर्देश पहुंचाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा है।
पात्र नागरिकों से वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और नाम नहीं होने पर बिना किसी भय या संकोच के फार्म-6 भरकर आवेदन करने की अपील की गई है।
More Stories
गाजियाबाद 12 नवम्बर 26*थाने के बाहर ‘पुलिसकर्मियों के सामने’ युवक की चाकू से गोदकर हत्या !*
पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26 छठ घाटों पर लगेगी कानून की पाठशाला, 10 घाटों पर तैनात होंगे न्याय सखी
पूर्णिया 12 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बिहार की कुछ महत्वपूर्ण खबरें