लखनऊ 10 नवंबर 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ: CM योगी कल कनिष्ठ सहायकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, IGP में आयोजित होगा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, अन्नदाताओं को 215 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, 4,300 किसानों के खातों में भेजी जाएगी सहायता राशि, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में आर्थिक मदद, CM योगी लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे सहायता राशि।
➡️लखनऊ: माल इलाके में युवक का शव मिलने से सनसनी, बरगदिया चौराहे पर पशु बाजार के सामने मिला शव, सड़क किनारे पड़े तख्त पर मिला युवक का शव, मृतक की पहचान हरदोई निवासी शंकर के रूप में।
➡️फतेहपुर: आसमान से खेत में गिरा भारी-भरकम बर्फ का गोला, तेज आवाज के साथ खेत में गिरा बर्फ का गोला, बर्फ का विशाल गोला देखकर ग्रामीण हैरान, खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे, बच्चों ने बर्फ के टुकड़े कर उठाया आनंद, आसमान से बर्फ का गोला गिरने से कौतूहल, औंग थाना क्षेत्र के बनियन खेड़ा गांव का मामला।
➡️आगरा: भारत समाचार की खबर का असर, फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला, विवेक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, फोन पर बातचीत के बाद की थी फायरिंग, घर के बाहर और गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, थाना ट्रांस यमुना नगला मोहन लाल का मामला।
➡️आगरा: खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आलू की बुवाई के दौरान चले लाठी-डंडे, मारपीट में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा, शिकायत के आधार पर 4 आरोपियों पर मुकदमा, फतेहाबाद थाने के कुतुकपुर गुर्जर का मामला।
➡️रायबरेली: तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल, महिलाओं का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, शहर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट के पास की घटना।
➡️रामपुर: CRPF कैंप अटैक के दोषी की हत्या, मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की, CRPF कैंप हमले के मामले में दोषी था शरीफ, अज्ञात हमलावर हत्या कर मौके से फरार हुए, CRPF कैंप हमले में 8 CRPF जवान मारे गए थे।
➡️लखनऊ: डग्गामार बसों के संचालन में बड़ी कार्रवाई, तीन दारोगा समेत 9 पुलिसकर्मी दोषी, जांच रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता, जेसीपी अपराध अपर्णा कुमार ने की कार्रवाई, 3 दारोगा समेत 9 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।
➡️बुलंदशहर: SSP दिनेश कुमार सिंह की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी जय किशोर गौतम पर गिरी गाज, 4 उपनिरीक्षकों को भी तत्काल प्रभाव से हटाया, कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, SP ग्रामीण और CO अनूपशहर की रिपोर्ट पर एक्शन।
➡️गाजीपुर: हत्या आरोपी ग्राम प्रधान से पुलिस की मुठभेड़, असलहा बरामदगी में आरोपी प्रधान ने की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली, घायल ग्राम प्रधान संजय बिंद अस्पताल में भर्ती, दो युवकों को गोली मारने का आरोपी है प्रधान, गोली लगने से युवक की हुई थी मौत, दूसरा घायल, सदर कोतवाली में आरोपी प्रधान ने किया था सरेंडर, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहाव गांव का मामला।
➡️अमेठी: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नरैनी की घटना।
➡️रायबरेली: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो सवार एक की मौत, 4 घायल, 2 की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर, बछरावां थाना क्षेत्र के ठुकराईन खेड़ा की घटना।
➡️मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में चुनावी पोस्टर पर कमेंट से विवाद, सोशल मीडिया पर पोस्टर को लेकर दो पक्ष भिड़े, सोमवार को मारपीट, गाली-गलौज के बाद विवाद, समझौते की पंचायत के बाद दोनों पक्षों में पथराव, शहजाद कुरैशी और अशरफ पक्ष के बीच हुआ विवाद, पथराव की सूचना पर मीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची, थाना मीरापुर इलाके के कैथोड़ा गांव का मामला।
➡️गाजीपुर: गाजीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, गोली लगने से घायल फुटवियर कारोबारी की मौत, मिश्रबाजार के पास कारोबारी को मारी गई गोली, दुकान से घर जाते समय बदमाशों ने किया हमला, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा, गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️मिर्जापुर: 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण, बाइक सिखाने के बहाने अपहरण, रिश्तेदार के माध्यम से मांगी गई फिरौती, 50 लाख रुपये की मांगी गई फिरौती, पिता ने कुछ दिन पहले ही बेचा है खेत, पैसे पर अपराधी की पहले से थी नजर, विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी का मामला।
➡️रायबरेली: तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, युवक के सिर और शरीर में आईं कई गंभीर चोटें, हालत नाजुक देख जिला अस्पताल किया रेफर, CHC से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा, लालगंज कोतवाली के चांदा गांव के पास हादसा।
➡️इटावा: संदिग्ध हालत में सर्राफा कारीगर की मौत, कांशीराम कॉलोनी के कमरे में मिला शव, मां ने 2 लोगों पर हत्या का लगाया आरोप, जुए के 1300 रुपये के विवाद में हत्या का आरोप, 8 नवंबर को रुपये मांगने पर बेटे से हुई मारपीट, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर तोड़ा गया, मृतक की मां PRD में तैनात, परिवार में मचा कोहराम, सिविल लाइन क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी का मामला।
➡️इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार मिनी ट्रक में पीछे से घुसी, 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, घायलों को सैफई मेडिकल के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, चौबिया थाना क्षेत्र में चौपला कट के पास हादसा।
➡️दिल्ली: पुलिस ने 50 लाख की साइबर ठगी का किया खुलासा, ठगी मामले में 2 आरोपी महाराष्ट्र के ठाणे से अरेस्ट, MD बनकर कंपनी के फाइनेंस मैनेजर को भेजा मैसेज, फाइनेंस मैनेजर से खातों में ट्रांसफर कराए थे 50 लाख, Bandhan Bank के खाते में ट्रांसफर कराई गई थी रकम, पुलिस ने पूरी 50 लाख की रकम कराई होल्ड, कोर्ट के आदेश पर कंपनी को वापस मिली ठगी की रकम, अंकश यादव और समीर शेख को पुलिस ने दबोचा, गिरोह के अन्य सदस्यों और हैंडलर्स की तलाश जारी।
➡️आगरा: BJP नेता सौरभ ठाकुर की फूंकी गई गाड़ी, BJP नेता सौरभ की फूंकी डाली स्कॉर्पियो कार, शीशा तोड़ कार में डाला गया ज्वलनशील पदार्थ, कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई, CCTV फुटेज में आरोपी आग लगाते दिखाई दिया, पुलिस आरोपी की पहचान, तलाश में जुटी, आगरा के यमुनापार में दिवाली की रात का वीडियो।
➡️बदायूं: बदायूं में किशोर की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग के शक में उतारा मौत के घाट, रामगंगा पुल के पास मिला गोली लगा शव, पिता की तहरीर पर 4 लोगों पर हत्या की FIR, राम सरन, पत्नी निर्मला, बेटे-बेटी पर हत्या का आरोप, घटनास्थल से बाइक, मोबाइल और तमंचा बरामद, मौके से बीयर की केन और सिगरेट भी मिली, हजरतपुर थाने में रामगंगा पुल के पास की घटना।
➡️रायबरेली: मंत्री के भाई के घर में चोरी का खुलासा, घर में चोरी करने वाले 2 आरोपी अरेस्ट, आरोपियों से चोरी का सामान हुआ बरामद, मंत्री डॉ. मनोज पांडेय के भाई के घर में चोरी, मिल एरिया थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी।
➡️कन्नौज: अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़ा CCTV वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल, वकील की बाइक रुकते ही आरोपी ने बरसाईं गोलियां, दीपावली की शाम गोली मारकर की गई थी हत्या, छिबरामऊ कोतवाली की कदीर वाली गली का मामला।
➡️कन्नौज: थार की टक्कर से 3 लोगों की मौत का मामला, भीषण हादसे का CCTV वीडियो आया सामने, बाइक को जोरदार टक्कर मारती दिखी थार, हादसे का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव की घटना।
➡️गोरखपुर: आत्महत्या का दुष्प्रेरण के आरोप में 2 गिरफ्तार, अभियुक्ता नीलू और अभियुक्त सूरज गिरफ्तार, गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी।
➡️मिर्जापुर: रेलवे निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, रेल लाइन के नए पुल निर्माण में धंसी मिट्टी, रेलवे पुल का खंभा गिरा, मशीनरी-जनरेटर धराशायी, हादसे में पलटते-पलटते बची गोंदिया-बरौनी ट्रेन, रेलवे लाइन पर गोंदिया-बरौनी ट्रेन घंटों से खड़ी, कई घंटों से रेल मार्ग बाधित, मौके पर मचा हड़कंप।
More Stories
मिर्जापुर 10 नवंबर 26*मिर्जापुर-झिंगुरा के बीच तीसरी लाइन के काम के दौरान मिट्टी धंसी, डाउन लाइन पर परिचालन बंद, कई ट्रेनें डायवर्ट*
लखनऊ 10 नवंबर 26* महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के वायरल वीडियो के संबंध में अभियोग पंजीकृत करते तीन आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने के संबंध में।
लखनऊ 10 नवंबर 26* युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में दो महिला अभियुक्ताएं को किया गया गिरफ्तार।*