November 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 9 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

➡️लखनऊ: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में बस पलटी, बस में कई यात्री सवार थे, मची चीख-पुकार, हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया, बस में फंसे कुछ यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी।

➡️अमरोहा: पुलिस की गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ मोहसिन, गोवंश पशु काटकर मोहसिन करता था सप्लाई, कुल 7 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया था केस, नगर कोतवाली क्षेत्र के जटीवन में मुठभेड़।

➡️ललितपुर: बिजली चोरी रोकने गई टीम पर हमला, विजिलेंस टीम को दबंगों ने जमकर पीटा, 6 नामजद और 40 से 50 अज्ञात पर केस, ललितपुर जनपद के सतौरा गांव की घटना।

➡️लखनऊ: आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, कई लोग घायल, बस में करीब 55 से 60 यात्री सवार थे, रेस्क्यू कर यात्रियों को बस से निकाला गया, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पारा में एक्सप्रेस-वे पर जीरो प्वाइंट पर हादसा।

➡️दिल्ली: सुंदर नगरी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 19 वर्षीय शिवम की चाकू से गोदकर हत्या, 5 हमलावरों ने शिवम को तड़पा कर मार डाला, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में मर्डर।

➡️देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, आज विकास पुस्तिका का विमोचन करेंगे CM, गोरखा मिलिट्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन, 1 बजे से शुरू होगा पुस्तिका विमोचन समारोह, मुख्यमंत्री धामी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

➡️दिल्ली: पीएम मोदी ने उत्तराखंड वासियों को बधाई दी, उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।

➡️रायबरेली: पटाखा दागते समय 2 बच्चे झुलसे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, हरचंदपुर के कठवारा गांव में हुआ हादसा।

➡️आगरा: रोड किनारे युवक का मिला शव, युवक के शव पर चोट के गंभीर निशान, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, खंदौली में नई की सराय में मिला शव।

➡️लखनऊ: आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, एक यात्री की मौत, 42 लोग हादसे में घायल, यात्रियों से भरी बस रोड किनारे खाई में पलटी, बस में करीब 55 से 60 यात्री सवार थे, रेस्क्यू कर यात्रियों को बस से निकाला गया, घायलों को ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती, पारा में एक्सप्रेस-वे पर जीरो प्वाइंट पर हादसा।

➡️सीतापुर: 2 दिन पूर्व महिला की हत्या मामला, आरोपी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, रंगीलाल के पैर में लगी गोली, रामपुर कला पुलिस से हुई मुठभेड़।

➡️दिल्ली: राष्ट्रपति ने उत्तराखंड वासियों को बधाई दी, उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।

➡️मुजफ्फरनगर: कार में आग लगने से 6 लोगों की मौत, मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, सड़क हादसे के बाद कार में लगी आग, कार सवार 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, थाना तितावी क्षेत्र के शामली हाईवे की घटना।

➡️दिल्ली: दिल्ली के RTR फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, चलती कार का टायर फटा, कार पलटी, हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं।

➡️आगरा: दीपावली पर जूते की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, जगदीशपुरा की लक्ष्मी नगर कॉलोनी का मामला।

➡️अंबेडकरनगर: हाईवे किनारे युवक का शव मिला, तीन से चार दिन पुराना शव मिला, टांडा के हाजलपट्टी के पास का मामला।

➡️गोरखपुर: CM योगी के दौरे का दूसरा दिन, CM ने की पूजा-अर्चना और गौ सेवा, CM योगी ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश, गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम।

➡️बलरामपुर: खड़ी कार बनी आग का गोला, पटाखे से कार में आग लगने की आशंका, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, नगर के बलुहा मोहल्ले का मामला।

➡️देहरादून: सीएम धामी ने आवास पर मनाई दिवाली, विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की, प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

————————————————————————————

Taza Khabar