कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*

*कौशाम्बी।* उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली के दिन रविवार को मां शीतला अतिथि गृह,सयारा में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री ने जनपद कौशाम्बी में टेक होम राशन प्लांट की स्थापना के लिए आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाए,जिससे महिलाएं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकें। उन्होंने ग्राम चौपाल का नियमित एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण किया जाए। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए,ताकि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल,पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण,मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
More Stories
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।
मथुरा 7 नवंबर 26 क्षेत्राधिकारी मांट द्वारा सर्किट हाउस के पीछे मांट पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण*