कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। पति ने फोन कर मायकेवालों को घटना की जानकारी दी।*
कानपुर नगर *मौके पर पहुंची माँ ने आरोप लगाया कि पति उसे रंग को लेकर काली कहकर ताने मारता था और आए दिन मारपीट करता था।

माँ के मुताबिक, मौत से एक दिन पहले रुचि ने फोन कर कहा था, ‘मम्मी, मुझे यहां से ले जाओ, ये लोग बहुत परेशान करते हैं।’ फरवरी 2026 में उसकी शादी सीसामऊ निवासी गोपाल मिश्रा से हुई थी।
मायकेवालों ने हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा किया।
पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी के मुताबिक, शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
मथुरा 7 नवंबर 26 क्षेत्राधिकारी मांट द्वारा सर्किट हाउस के पीछे मांट पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण*
मथुरा 7नवंबर26* त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए महावन पुलिस पूरी तरह मुस्तैद *
मथुरा 7 नवंबर 26 *दीपावली के त्यौहार पर क्षेत्राधिकारी छाता मथुरा का पटाखा की दुकानों का निरीक्षण*