*बांदा 6 नवंबर 26*शादी से इनकार पर किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत*
*बांदा*-प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक युवती ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय चचेरी बहन ने बृहस्पतिवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।
शादी को लेकर चल रही थी बातचीत
मृतका के चचेरे भाई के मुताबिक किशोरी का अपने देवर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक का घर आना-जाना था और वह शादी के लिए भी तैयार था। दीपावली पर शादी को लेकर बातचीत करने जाने की योजना थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को किशोरी ने युवक को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान किशोरी की मौत की सूचना चिकित्सकों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
More Stories
कानपुर नगर 7 नवम्बर 26*बिजली कनेक्शन के नाम पर धन लेने का आरोप, उपभोक्ता पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज*
लखनऊ 7 नवम्बर 26*छोटी दीपावली पर कैसरबाग पुलिस अलर्ट, हिन्द चौराहे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान*
बांदा 6 नवंबर 26*आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए DM ने की बैठक