November 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 6 नवम्बर 26*अधर्म पर धर्म की हुई विजय , अहिरावण वध एवं रावण वध के साथ समाप्त हुई रामलीला*

कौशाम्बी 6 नवम्बर 26*अधर्म पर धर्म की हुई विजय , अहिरावण वध एवं रावण वध के साथ समाप्त हुई रामलीला*

कौशाम्बी 6 नवम्बर 26*अधर्म पर धर्म की हुई विजय , अहिरावण वध एवं रावण वध के साथ समाप्त हुई रामलीला*

करारी कौशाम्बी * करारी कस्बे में चल रही रामलीला में द्वादश दिवस में चायल क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने पहुंचकर प्रभु श्री राम की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया । रामलीला के अध्यक्ष संजय जयसवाल रमेश चंद्र शर्मा पंकज शर्मा राकेश जयसवाल बच्चा सिंह कुशवाहा , संजीत मोदनवाल आदि पदाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया एवं अध्यक्ष संजय जायसवाल ने क्षेत्राधिकारी को प्रभु श्री राम का चित्र देकर सम्मानित किया । लंका युद्ध के दौरान रावण का भाई अहिरावण मायावी शक्ति से श्री राम और लक्ष्मण को पाताल लोक में ले जाता है । वहां वह दोनों भाइयों की बलि देने की तैयारी करता है तभी हनुमान जी पाताल लोक पहुंचते हैं अहिरावण की मायावी सेना से युद्ध करते हैं और एक साथ जल रहे पांच दीपों को बुझाकर अहिरावण का वध करते हैं ।उसके बाद हनुमान जी श्री राम और लक्ष्मण जी को सुरक्षित वापस लेकर आते हैं भगवान श्री राम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है । रावण के दस सर काटने के बाद वह पुनः जीवित हो जाता है । तब विभीषण के बताने पर श्री राम रावण की नाभि में अमृत कुंभ पर ब्रह्मास्त्र चलाते हैं और रावण का वध हो जाता है रावण वध के साथ ही पूरे पंडाल में आतिशबाजी होती है और रावण के विशाल पुतले का दहन किया जाता है। रामलीला मेले का अंतिम दिवस सिर्फ महिलाओं के लिए रखा गया है और रात्रि को भारत मिलाप एवं आकर्षक चौकिया की शानदार प्रस्तुति होगी।

 

Taza Khabar