November 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 6 नवंबर26* पूर्णिया जिला पदाधिकारी ने किया महावीर चौक घाट का निरीक्षण,

पूर्णिया बिहार 6 नवंबर26* पूर्णिया जिला पदाधिकारी ने किया महावीर चौक घाट का निरीक्षण,

पूर्णिया बिहार 6 नवंबर26* पूर्णिया जिला पदाधिकारी ने किया महावीर चौक घाट का निरीक्षण, उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य ने उठाए जनहित के अहम मुद्दे

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया :* जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा महावीर चौक घाट के निरीक्षण के दौरान नगर परिषद कसबा के उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य ने जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

कोसी बांध को हाईवे से जोड़ने की मांग, NHAI से NOC पर बनी सहमति

उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य ने जिला पदाधिकारी से मांग की कि कोसी नदी में जो बांध बना है, उसे हाईवे से जोड़ा जाए और स्वीकृत स्थान से आगे ले जाकर मुख्य सड़क में मिलाया जाए। इससे दुर्घटना की संभावना काफी कम हो जाएगी।
इस पर जिला पदाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए नगर परिषद द्वारा मांगे गए NOC के संबंध में NHAI के पदाधिकारी से तुरंत बात की और NOC दिए जाने को कहा। जिला पदाधिकारी के इस सकारात्मक कदम से लंबे समय से लंबित कार्य के जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।

कोसी नदी में सुरक्षा होगी सख्त, 5 बच्चों की मौत के मामले में DM ने दिए निर्देश

उपमुख्य पार्षद ने जिला पदाधिकारी को याद दिलाया कि पिछले वर्ष अगस्त माह में कोसी नदी में संवेदक की लापरवाही के कारण 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि खतरनाक जगहों को चिन्हित कर वहाँ बैरिकेडिंग / वेल्डिंग लगाकर और मिट्टी भरवाने का कार्य जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
निरीक्षण के दौरान उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य की इस जनहितैषी पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।