November 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 5 नवम्बर 26*गोवर्धन क्षेत्र से सपा के दावेदार बने महेश चंद उर्फ गोल्डी भैया,

मथुरा 5 नवम्बर 26*गोवर्धन क्षेत्र से सपा के दावेदार बने महेश चंद उर्फ गोल्डी भैया,

मथुरा 5 नवम्बर 26*गोवर्धन क्षेत्र से सपा के दावेदार बने महेश चंद उर्फ गोल्डी भैया, विकास और शिक्षा को लेकर रखे अपने विचार

कु0 सोनम

मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के दावेदार के रूप में चयनित हुए महेश चंद उर्फ गोल्डी भैया ने एक विशेष इंटरव्यू के दौरान क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करना और गोवर्धन क्षेत्र को विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है।
इंटरव्यू के दौरान गोल्डी भैया ने बेरोजगारी, व्यापारियों की समस्याओं, शिक्षा और क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में नए विद्यालय खुलवाने और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प भी व्यक्त किया।
महेश चंद उर्फ गोल्डी भैया ने भावुक अंदाज में बताया कि उनके पिताजी की इच्छा थी कि क्षेत्र में ऐसा विद्यालय स्थापित किया जाए, जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। वह अपने पिता के इसी सपने को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिता के बताए रास्ते पर चलते हुए वह शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर भविष्य मिल सके।
उन्होंने आगे कहा कि यदि जनता उन्हें अपना समर्थन देती है और वह चुनाव जीतते हैं तो क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों, रोजगार और शिक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से प्रयास करेंगे। उन्होंने जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए कार्य करने की बात कही।

Taza Khabar