कौशाम्बी 5 नवम्बर 26*राजस्थान के पहलवान को कौशांबी के पहलवान ने किया चारों खाना चित*
*जनपद कौशाम्बी के शुजातपुर बम्हरौली का रहने वाले पहलवान ने विजेता उप विजेता का खिताब किया अपने नाम*
*दंगल मैदान में हजारों की संख्या में लोग रहे मौजूद*
भरवारी कौशाम्बी नगर पालिका परिषद भरवारी अंतर्गत रावण मैदान में दंगल प्रतियोगिता थी जिसमें दर्जनों जनपद एवं तमाम राज्यों से पहलवानों ने कुश्ती लड़कर अपनी ताकत का एहसास कराया दंगल का आयोजन गुरुवार को दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ दंगल शुरू होते ही पहलवानो की संख्या बहुत ज्यादा हो गई lपहलवानो में कोई आगरा मेरठ गाजियाबाद हरियाणा पंजाब तो कही मध्य प्रदेश से लेकर तमाम जगहों से पहलवानों ने शिरकत की वही जनपद कौशांबी के कई जगह से पहलवानों ने अपनी किस्मत आजमाई l
सबसे मजे डार बात तो यह थी कि आज दंगल प्रतियोगिता में चार जोड़ी महिला पहलवानों साहित लगभग सोलह जोड़ी पहलवान पुरुष थे जो प्रदेश के तमाम जनपदों के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से कुश्ती लड़ने आए थे सभी की कुश्ती क्रमश होती रही जो जीतता उसे बहुमूल्य उपहार से सम्मानित किया जाता रहा l। वही एक के बाद एक पहलवान अपनी अपनी कुश्ती का इंतजार करते रहे इसी बीच सेमी फाइनल मेरठ और कौशांबी के बीच हुआ जिसमें जनपद कौशांबी के बहरौली शुजातपुर के निवासी पहलवान आकाश तिवारी ने बाजी मारते हुए मेरठ पहलवान को चारों खाने चित्त कर दिया इसके बाद मुकाबला कौशांबी के आकाश तिवारी एवं राजस्थान पहलवान के बीच हुआ इस बीच लोगो ने कुश्ती का आनन्द उठाते हुए अंतिम पल में शुजातपुर बहरौली निवासी आकाश तिवारी ने राजस्थान के पहलवान को चारों खाने चित्त करते हुए जीत अपने नाम दर्ज की lजीत होते ही उक्त पहलवान को लोगों ने गोदी में उठा कर उसका जोरदार स्वागत किया l
इस अवसर पर दंगल प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका निभा रहे कमेटी की ओर से नोटो की माला एक साइकिल 1100 रूपये के साथ अन्य उपहार के साथ दर्शक दीर्घा से नगद पुरस्कार से सम्मानित किया lदंगल में उपस्थित प्रकाश चंद्र केशरवानी संतोष केशरवानी अध्यक्ष दीपू वर्मा उर्फ अमित वर्मा मुकेश केशरवानी राजेश सीमेंट नीरज बनारसी अर्चित केशरवानी कल्लू केशरवानी गोपाल सर्राफ दंगल कमेटी के अध्यक्ष मोहित सोनी सोनू केशरवानी आदि लोग मौजूद थे lवही दंगल शुरू होने से पूर्व मीना बाजार में महिलाओं ने अपनी पसंद का सामान खरीदने का कार्य किया इस बीच महिलाओं की बाजार में काफी भीड़ रही वही पुलिस के जवानों के लिए किसी रिहल्सल से कम नहीं था कभी मीणा बाजार को देखते तो कभी दंगल की भीड़ को देखते दौड़ते रहे जबकि दंगल को लेकर लोगो में काफी भीड़ एवं उत्सुकता देखने को मिली l
More Stories
कानपुर 5 नवम्बर 26*भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारो पर बरसेगा प्रशासन का डंडा: त्योहारों के तुरंत बाद शुरू होगा महा-अभियान
कानपुर नगर 5 नवम्बर 26*यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए 116 केंद्र प्रस्तावित, आपत्तियों का होगा स्थलीय सत्यापन
पूर्णिया बिहार 4 नवंबर 26* रजनी चौक से गरजे विधायक विजय खेमका, बोले- लोकतंत्र के नाम पर अराजकता और तुष्टिकरण नहीं चलेगा,