पूर्णिया बिहार 4 नवंबर 26* रजनी चौक से गरजे विधायक विजय खेमका, बोले- लोकतंत्र के नाम पर अराजकता और तुष्टिकरण नहीं चलेगा,
हिमंत बिस्वा सरमा का किया भव्य स्वागत*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रजनी चौक पर आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ जनजागृति रैली एवं पदयात्रा में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान रजनी चौक पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
*मां पुरण देवी की धरती पर सीएम का स्वागत गौरव की बात: खेमका*
अपने संबोधन में विधायक विजय खेमका ने कहा कि मां पुरण देवी, संत महर्षि मेंही, फणीश्वरनाथ रेणु, पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री और वीर शहीदों की इस ऐतिहासिक धरती पर असम के मुख्यमंत्री का आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने NDA के सभी नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्णिया की जनता का स्वागत किया।
*यह पदयात्रा जनजागरण का संकल्प, संविधान किसी परिवार की जागीर नहीं*
विधायक ने कहा कि रजनी चौक से निकली यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा और जनजागरण का संकल्प है। उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस और राहुल गांधी की अराजकता, तुष्टिकरण, परिवारवाद और दोहरे चरित्र पर सवाल उठा रहा है। संविधान किसी एक परिवार की जागीर नहीं, बल्कि 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है। देश को भ्रम और अराजकता नहीं, विकास और सुशासन चाहिए।
*राहुल गांधी बौरा गए, रामलीला मैदान की सभा फ्लॉप: खेमका*
विधायक खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता जानती है, कांग्रेस के शासन में SIR और EVM ठीक था और मोदी के शासन में खराब हो गया। पीएम की कुर्सी की लालसा में मुंगेरीलाल के सपने देख रहे राहुल गांधी बौरा गए हैं। यही कारण है कि राहुल गांधी की रामलीला मैदान की सभा फ्लॉप हो गई। उन्होंने पदयात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और पूर्णिया वासियों का आभार व्यक्त किया।
More Stories
कौशाम्बी5 नवम्बर 26*ओडीओपी योजना के तहत केला एवं अमरूद ट्रेड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
पूर्णिया 5 नवम्बर 26*नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास पर मंथन, 60 मॉड्यूलर लाइब्रेरी और राजस्व बढ़ाने पर बड़े फैसले*
बाराबंकी5 नवम्बर 26*आधी रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़: