November 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 5 नवम्बर 26*श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति रजत शिला का जगह जगह पूजन

मथुरा 5 नवम्बर 26*श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति रजत शिला का जगह जगह पूजन

मथुरा 5 नवम्बर 26*श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति रजत शिला का जगह जगह पूजन

आचार्य चतुर नारायण बोले- जन्मभूमि की लड़ाई सनातनी अवश्य जीतेंगे

कु0 सोनम

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित बाणप्रस्थ धाम में संकल्प रजत शिला का विधि-विधान से पूजन किया गया। ब्रज धर्माचार्य परिषद श्रीधाम वृंदावन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आचार्य चतुर नारायण पाराशर और आचार्य शुभांश के सानिध्य में बड़ी संख्या में संत-महात्मा एवं ब्रजवासी शामिल हुए।

इस दौरान आचार्य चतुर नारायण पाराशर ने कहा कि भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण की जन्मभूमि की मुक्ति की लड़ाई सनातनी अवश्य जीतेंगे। जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए संत समाज एकजुट होकर प्रयास कर रहा है।दिनेश फलाहारी महाराज, आचार्य शुभांश और आचार्य अनिल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि यह रजत शिला राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के पूजन के बाद प्राप्त हुई है। इसका देशभर में पूजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 16 देशों में दीप महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है, जो छह दिसंबर तक चलेगा। इसमें सात करोड़ दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है।प्रभारी संयोजक राजेश पाठक, महामंडलेश्वर राधानंद गिरि और दीपक गिरि महाराज ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने दिनेश फलाहारी महाराज के समर्पण और प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर श्रीहरि सुरेशाचार्य, सुखराम सिंह कमल, गोविंद शर्मा, राजीव शुक्ला, आचार्य पंकज गिरि, राजेश शास्त्री, पुंडरीक शास्त्री, स्वामी विवेकानंद, अजय शर्मा और प्रहलाद यादव मौजूद रहे।