मथुरा 5 नवंबर 26 *राज्य स्तरीय ICT प्रतियोगिता: शिक्षक करनपाल सिंह ने माध्यमिक शिक्षकों को दिए प्रस्तुतिकरण के गुर *
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। DIOS कार्यालय में आयोजित उन्मुखीकरण बैठक में राज्य स्तरीय ICT अवार्डी शिक्षक ने परखे शिक्षकों के नवाचार, DIET में होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया मार्गदर्शन
जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय, मथुरा में राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता की तैयारी के दृष्टिगत एक विशेष उन्मुखीकरण व मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में जनपद से प्रतिभाग करने जा रहे माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के प्रभावी प्रस्तुतिकरण और तकनीकी संवर्धन के लिए राज्य आईसीटी पुरस्कार (2024) से सम्मानित शिक्षक करनपाल सिंह को मुख्य संदर्भदाता (फैसिलिटेटर) के रूप में आमंत्रित किया गया।
बैठक के दौरान शिक्षक करनपाल सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के नवाचारों और उनकी डिजिटल प्रेजेंटेशन का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों को तकनीकी नवाचारों के प्रभावी उपयोग, डिजिटल कंटेंट निर्माण, शिक्षण में तकनीकी एकीकरण तथा समय सीमा के भीतर प्रभावशाली प्रस्तुति देने के व्यावहारिक ‘गुरु मंत्र’ साझा किए। उन्होंने शिक्षकों के आईसीटी आधारित प्रोजेक्ट्स को राज्य स्तर के मानकों के अनुरूप और अधिक उत्कृष्ट बनाने के लिए उपयोगी सुझाव दिए, ताकि शिक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), मथुरा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षक करनपाल सिंह ने कहा, “आदरणीय जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा इस दायित्व के लिए आमंत्रित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। अपने साथी शिक्षकों के साथ तकनीकी अनुभव साझा करना और जनपद का नाम राज्य स्तर पर रोशन करने के लिए उनका सहयोग करना बेहद सुखद और प्रेरणादायी है।”
कार्यशाला में उपस्थित माध्यमिक शिक्षकों ने मार्गदर्शन सत्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इन तकनीकी बारीकियों और फीडबैक से उनके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कार्यक्रम के अंत में विभाग द्वारा शिक्षक करनपाल सिंह के योगदान की सराहना की गई।
More Stories
मथुरा 5 नवम्बर 26*गोवर्धन में कल दिनांक 5 नवंबर 2026 को लगेगा वृहद पेंशन शिविर
मथुरा 5 नवम्बर 26*श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति रजत शिला का जगह जगह पूजन
मथुरा 5 नवम्बर 26*बीएसए कॉलेज शिक्षक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न