November 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 3 नवम्बर 26*प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ उमेश मिश्रा बने सिराथू तहसील अध्यक्ष*

कौशाम्बी 3 नवम्बर 26*प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ उमेश मिश्रा बने सिराथू तहसील अध्यक्ष*

कौशाम्बी 3 नवम्बर 26*प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ उमेश मिश्रा बने सिराथू तहसील अध्यक्ष*

*मानसिंह महामंत्री और संदीप पाल बनाए गए मंत्री समारोह में पत्रकारिता की निष्पक्षता और जिम्मेदारी का लिया संकल्प*

*कोखराज कौशाम्बी* सिराथू : प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सैनी स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। समारोह में प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पत्रकारों ने निष्पक्ष,निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।समारोह में उमेश मिश्रा को अध्यक्ष,अंकित तिवारी,धर्मेंद्र सोनकर और कल्लू अग्रहरि को उपाध्यक्ष,मानसिंह को महामंत्री तथा संदीप पाल को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह नेहाल,याकूब और शाहरुख सिद्दीकी को संगठन मंत्री,सत्यनारायण को प्रचार मंत्री,रामबाबू श्रीवास को कोषाध्यक्ष और वीरभान सिंह को संयुक्त मंत्री बनाया गया। पंकज करवरिया को आय-व्यय निरीक्षक,ज्ञानू सोनी और सलमान को मीडिया प्रभारी तथा विशाल साहू और तालिब सिद्दीकी को प्रकाशन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अजीत कुशवाहा को उपमंत्री बनाया गया।वहीं रवि अग्रहरि,बीरेंद्र केसरवानी और आफताब आलम को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में संरक्षक रमेश चंद्र अकेला,जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम और सिराथू तहसील अध्यक्ष उमेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर अशोक केसरवानी,पंकज केसरवानी मोहम्मद आरिफ,विष्णु सोनी,कुलदीप तिवारी सहित क्षेत्र के तमाम पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारिता के मूल्यों एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

 

Taza Khabar