November 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26 कसबा में पुलिस को बड़ी सफलता, स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26 कसबा में पुलिस को बड़ी सफलता, स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26 कसबा में पुलिस को बड़ी सफलता, स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

काठपुल के पास NH-27 पर चेकिंग में 2 लाख की स्मैक बरामद, बाइक-मोबाइल-नकदी जब्त

*पूर्णिया ।* त्योहारों के सीजन में नशा तस्करों के खिलाफ पूर्णिया पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कसबा थाना पुलिस ने एनएच-27 पर काठपुल के पास सघन वाहन जांच के दौरान 204.62 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

*गुप्त सूचना पर बिछाया था जाल*
एसडीपीओ सदर-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन को सूचना मिली थी कि जीरोमाइल की तरफ से काली पल्सर बाइक पर दो संदिग्ध मादक पदार्थ लेकर कसबा आ रहे हैं। सूचना पर तुरंत टीम गठित कर काठपुल के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।

*तलाशी में निकली दो लाख की खेप*
रोककर तलाशी लेने पर दोनों के पास से 204.62 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान कुल्लाखास वार्ड-3 निवासी श्रवण कुमार और बिरेन महतो के रूप में हुई है। मौके से तस्करी में प्रयुक्त पल्सर बाइक, दो स्मार्टफोन और 1500 रुपये नकद भी जब्त किया गया है।

*पुराना खिलाड़ी निकला एक आरोपी*
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार बिरेन महतो पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब इसके फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है कि माल कहां से आया और कहां सप्लाई होना था। इस संबंध में कसबा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।