लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: J&K के कुख्यात गटरू गैंग के 4 सदस्य अरेस्ट, यूपी STF ने मेरठ के सदर बाजार से दबोचा, आरोपी सौरव, गौरव, रोहित बलोना गिरफ्तार, मेरठ का रहने वाला माज कुरैशी भी अरेस्ट, रंगदारी, डकैती, जमीन हड़पने जैसी वारदातें
➡️लखनऊ: BKU का प्रदेश के 18 जिलों में धरना, किसानों की समस्याओं को लेकर धरना, हरिनाम सिंह के नेतृत्व में राजधानी में प्रदर्शन, गन्ने का लाभकारी मूल्य देने की उठाई मांग, फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग, बीमा भुगतान समेत किसानों की कई मांगें, समता मूलक चौराहे के पास पहुंचे किसान
➡️हरदोई: दूध डाले ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने सड़क जाम का किया प्रयास, डाला चालक की गिरफ्तारी की मांग की, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत, संडीला कोतवाली इलाके में हादसा
➡️इटावा: 30 लाख के कर्ज से परेशान युवक की मौत, 30 वर्षीय संदीप सिंह ने फांसी लगाकर दी जान, मिनी गैस एजेंसी खोलने के लिए लिया था कर्ज, एजेंसी बंद होने से कर्ज चुकाने का था दबाव, मां, पत्नी और पांच वर्षीय बेटे का बुरा हाल, थाना लवेदी के नवादा खुर्दकला गांव की घटना
➡️ग्रेटर नोएडा: दीपावली से पहले 360 किलो रसगुल्ले नष्ट, खाद्य सुरक्षा विभाग का छापेमारी अभियान, देवला स्थित सोनू पाल के कारखाने में छापा, 300 किलो गंदा रसगुल्ला नष्ट कराया गया, दनकौर के गढ़ी बावन बीघा में भी छापेमारी, कृष्णा स्वीट भंडार में 60 किलो रसगुल्ला नष्ट, कई अन्य जगहों से 9 सैंपल कलेक्ट किए गए, केसर चमचम, लड्डू, दूध, छेने के सैंपल लिए
➡️उन्नाव: ससुराल में दामाद को जिंदा जलाया गया, ससुरालियों ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी से झगड़े के बाद पति ससुराल पहुंचा था, 95 प्रतिशत झुलसा दामाद, हालत बेहद गंभीर, पीड़ित के भाई संजय ने की शिकायत, पुरवा कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र, पुरवा के शीतलगंज मोहल्ले की घटना
➡️बलिया: अरविंद राजभर के कार्यक्रम में लहराए गए असलहे, बलिया में सुभासपा का युवा भागीदारी महासम्मेलन, कार्यक्रम में लहराया गया असलहा, वीडियो वायरल, मंच पर सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर मौजूद
➡️अलीगढ़: मंदिर में मांस चढ़ाते पकड़ा गया अनवारुद्दीन, पूछने पर बोला- रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था, पुतिन ने मीट चढ़ाने को बोला था- अनवारुद्दीन, मंदिर में मौजूद लोगों ने पकड़कर किया हंगामा, खुद को बताया टीचर, बोला पूजा करने आया था, धौर्रामाफी निवासी अनवारुद्दीन के रूप में पहचान, पकड़े जाने के बाद अजीब बातें भी करते हुए दिखा, लोधा थाना क्षेत्र का मामला, अनवारुद्दीन गिरफ्तार
➡️बांदा: खनिज व्यापारी से 1 लाख घूस मांगने का मामला, JE सलमान 1 लाख घूस लेते हुए पकड़ा गया था, विजिलेंस टीम ने जेई को रंगे हाथों दबोचा था, व्यापारी की क्रशर सीज करने की धमकी दी थी, RO माधवी कमलवंशी के कहने पर मांगी थी घूस, क्षेत्रीय प्रदूषण कार्यालय की RO हैं माधवी कमलवंशी, JE के जरिए माधवी ने की थी एक लाख की डिमांड, कबरई थाना क्षेत्र स्थित बालाजी ग्रेनाइट का मामला
➡️उन्नाव: कार से 4 लाख रुपये टप्पेबाजों ने उड़ाए, दुकान का पैसा लेकर जा रहा था प्रशांत, कार में रखे रुपये से भरे दो बैग गायब, टप्पेबाजों ने कार के टायर भी पंचर किए, सदर कोतवाली के गांधी नगर की घटना
➡️हापुड़: ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सुशील कुमार को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, हापुड़ ब्लॉक से घूसखोर अधिकारी गिरफ्तार, परिवार रजिस्टर की नकल के बदले ली घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते हुए टीम ने दबोचा, एक महीने से पीड़ित को कटा रहा था चक्कर, नगर कोतवाली क्षेत्र में हापुड़ ब्लॉक का मामला
➡️कौशाम्बी: समदा में धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण, जिलाधिकारी अमित पाल ने किया निरीक्षण, किसान के खेत में कराई गई क्रॉप कटिंग, आंकड़े CCE एग्री ऐप पर अपलोड कराए
➡️रायबरेली: अवैध रूप से पटाखों की बिक्री पर कार्रवाई, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट, 86.5 किलो आतिशबाजी सामग्री बरामद, बस्ती के बीचोंबीच किया था भंडारण, नौसाद, मो. जर्रार और अमन गिरफ्तार, शहर कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी
➡️कानपुर: विद्यार्थी मार्केट में अतिक्रमण का आरोप, आरोपों पर व्यापार मंडल ने दी सफाई, अस्थायी दुकानों को लेकर रखा पक्ष, स्थायी अतिक्रमण के आरोपों को बताया निराधार, अस्थायी दुकानें हटाने का किया दावा
➡️कानपुर: साइबर ठगी को लेकर पुलिस की एडवाइजरी, त्योहारी सीजन को लेकर जारी की एडवाइजरी, अनजान लिंक, लुभावने गिफ्ट वाउचर से रहें सावधान, APK फाइल्स पर क्लिक न करने की अपील की, संदिग्ध गतिविधि होने पर 1930 पर कॉल करें
➡️वाराणसी: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का काशी दौरा, सीर गोबर्धन में श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए, जिला उपाध्यक्ष की श्रद्धांजलि सभा में शामिल, जिला उपाध्यक्ष के परिजनों को दी सांत्वना, कई वरिष्ठ नेताओं के घर जाएंगे सपा अध्यक्ष, सपा सांसद प्रिया सरोज के घर पर भी जाएंगे
➡️बरेली: बरेली में भाजपा की शुरू हुई पदयात्रा, जेपी नड्डा के संबोधन के बाद शुरू हुई, जेपी नड्डा, जयंत चौधरी, केशव प्रसाद मौजूद, शहीद पंकज अरोरा स्थल पर समाप्त होगी यात्रा
➡️अलीगढ़: AMU के छात्र संघ चुनाव से जुड़ी खबर, मतदान से पहले आज हुई फाइनल स्पीच, यूनियन हॉल की ऐतिहासिक इमारत से स्पीच, स्पीच सुनने हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र, 5 नवंबर को छात्र संघ चुनाव की वोटिंग होगी, 8 सालों बाद AMU में हो रहे छात्र संघ चुनाव
➡️लखनऊ: लखनऊ में जबरदस्त भीषण जाम, लखनऊ विवि रोड पर भीषण जाम लगा, भीषण जाम में फंसे सैकड़ों वाहन, हजरतगंज आने वाले सभी रास्तों पर जाम
————————————————————————————
More Stories
पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26 कसबा में पुलिस को बड़ी सफलता, स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
नई दिल्ली 3 नंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखीमपुर खीरी 3 नवम्बर 26*लखीमपुर खीरी बुलेटिन