मथुरा 2 नवम्बर 26*देश से मुस्लिम कयादत के साथ मुस्लिम नेताओं को ठिकाने लगाने पर तुली हुई है सरकारें : डॉ शेख
हर हालात में आजम खान के साथ रहेगी वी आई पी पार्टी
कु0 सोनम
मथुरा l वंचितसमाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख साहब ने कहा कि आजम खान साहब को जिस तरह ई डी ने गिरफ्तार किया है उस से साबित होता है कि देश की सरकारें देश से मुस्लिम नेताओं ओर मुस्लिम कयादत को खत्म करना चाहती है, आजम खान साहब को जान बुझ कर परेशान किया जा रहा है,अब समय आ गया है कि देश का मुसलमान ओर समाजवादी पार्टी के लोगों को सड़क पर आना होगा,देश का लोकतंत खतरे में है,देश का शासन ओर प्रशासन सरकारों के इशारे पर कार्य कर रहा है, डॉ शेख ने कहा वी आई पी पार्टी मांग करती है, कि आजम खान की गिरफ्तारी कानूनी आधार ओर परिस्थितियों को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया जाए,डॉ शेख ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति को अपराध नहीं बनाया जा सकता ओर संविधान से उपर कोई भी संस्था या व्यक्ति नहीं, न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखना सरकार ओर सभी संवैधानिक संस्थाओं की नैतिक जिम्मेदारी है,आजम खान को निष्पक्ष न्याय मिलना चाहिए,ओर उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता ओर संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए वी आई पी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खान जी ने कहा कि माननीय आजम खान को न्यायालय से सजा ओर विधानसभा की सदस्ता खत्म होने पर वंचितसमाज इंसाफ पार्टी अत्यंत दुखी है,उन के परिवार के सदस्यों को हर चुनाव में वी आई पी पार्टी समर्थन करेगी, राजनीतिक सहयोग के लिए पूरी तरह तन मन धन से आजम खान साहब के परिवार के साथ रहेंगे l
More Stories
मथुरा 2 नवम्बर 26*मथुरा रिफाइनरी में 801 इंजीनियर रेजिमेंट की टीम ने किया तकनीकी अभ्यास
मथुरा 2 नवम्बर 26*यम द्वितीया पर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने किया क्षेत्रीय पार्षदगण सहित संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन
मथुरा 2 नवम्बर 26*84 कोस की परिक्रमा तीन राज्यों में कैद!आस्था का भूगोल बड़ा या सरकारों की सरहदें?