कानपुर नगर 2 नवम्बर 26*कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए तीन नवंबर को होगी ई-लॉटरी*
कानपुर नगर। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश के कृषि भवन, लखनऊ स्थित अभियंत्रण अनुभाग द्वारा जारी पत्र दिनांक 28 अक्टूबर 2026 के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू सहित अन्य योजनाओं के तहत अनुदान पर दिए जाने वाले कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों के लिए कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त योजनाओं के अंतर्गत कृषकों के चयन के लिए जनपद स्तरीय ई-लॉटरी तीन नवंबर 2026, मंगलवार को अपराह्न 12:30 बजे से विकास भवन सभागार में आयोजित की जाएगी। ई-लॉटरी की प्रक्रिया जिलाधिकारी, कानपुर नगर की अध्यक्षता में संपन्न होगी।
अतः जिन कृषकों ने उक्त योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरण प्राप्त करने के लिए 7 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन एवं बुकिंग की है, उनसे अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर विकास भवन सभागार में उपस्थित होकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करें।
——
More Stories
मथुरा 2 नवम्बर 26*मथुरा रिफाइनरी में 801 इंजीनियर रेजिमेंट की टीम ने किया तकनीकी अभ्यास
मथुरा 2 नवम्बर 26*यम द्वितीया पर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने किया क्षेत्रीय पार्षदगण सहित संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन
मथुरा 2 नवम्बर 26*84 कोस की परिक्रमा तीन राज्यों में कैद!आस्था का भूगोल बड़ा या सरकारों की सरहदें?