November 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: लखनऊ में अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़, डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में करते थे इस्तेमाल, 4 ठिकानों पर पुलिस की संयुक्त टीमों का छापा, सुशांत गोल्फ सिटी, पारा, बीबीडी, चिनहट में छापा, छापेमारी में 6 अवैध 32-पोर्ट सिम बॉक्स बरामद, 3 वीपीएन गेटवे और 21 स्मार्ट स्विच भी मिले, 192 सिम स्लॉट समेत अन्य सामान भी मिला, साइबर थाने में केस दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी

➡️प्रतापगढ़: प्राइवेट बस के कर्मियों की खुलेआम गुंडई, रोडवेज बस चालक को बीच सड़क पर पीटा, रोडवेज चालक ने बस बीच में खड़ा किया, अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर लगा जाम, TSI, चौकी प्रभारी ने आवागमन शुरू कराया, रोडवेज चालक ने घटना की शिकायत पुलिस से की, नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी चौराहा इलाके की घटना

➡️गाजियाबाद: आज़म खां को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, आज़म 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे, PMLA कोर्ट ने आज़म को न्यायिक हिरासत में भेजा, कल रामपुर से ED ने आज़म को गिरफ्तार किया था, जेल से रिहाई के बाद ही आज़म को गिरफ्तार किया था

➡️मेरठ: केंद्रीय निर्वाचन आयोग की बड़ी बैठक कल, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद मंडल की बैठक, चारों मंडलों के कमिश्नर, जोन-रेंज के अफसर रहेंगे, सभी जिलों के SSP, SP, DM बैठक में मौजूद रहेंगे, निर्वाचन आयोग के सीनियर डिप्टी कमिश्नर लेंगे बैठक, मनीष गर्ग के साथ निर्वाचन आयोग की पूरी टीम रहेगी, साकेत के ऊर्जा भवन में होगी निर्वाचन की बड़ी बैठक

➡️बाराबंकी: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, वैष्णवी गुप्ता के रूप में हुई शिनाख्त, ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप, हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप, नगर कोतवाली इलाके का पूरा मामला

➡️कानपुर: 3 लाख रुपये लेकर निकले युवक का मिला शव, गंगा किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप, शरीर से पैंट, टी-शर्ट और सोने के जेवर गायब, युवक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप, 3 लाख रुपये लेकर माल खरीदने निकला था, साथ गए व्यक्ति पर कोई खरोंच नहीं आई-पिता, गाड़ी गिरने की झूठी कहानी गढ़ी जा रही-पिता, बेटे की हत्या कर शव फेंका गया है-पिता, चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की पूरी घटना

➡️कानपुर देहात: BJP नेता रूरा चेयरमैन रामजी गुप्ता पर आरोप, महिला से फोन पर गाली-गलौज का आरोप, फोन पर बातचीत करते कथित ऑडियो वायरल, युवक की पिटाई से जुड़े मामले का ऑडियो वायरल, चेयरमैन के कोल्ड स्टोरेज में पिटाई का दावा, मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी, पीड़ित परिवार पर भी केस दर्ज कराने का आरोप, कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र का मामला

➡️संभल: खाद्य विभाग का दो स्थानों पर छापा, मिठाई निर्माण इकाइयों पर छापेमारी, 820 किलो नकली रसगुल्ले कराए नष्ट, सात दुकानों से लिए नमूने भेजे लैब, दो दुकानदारों को नोटिस किए जारी, रिपोर्ट आने पर की जाएगी कार्रवाई, असमोली इलाके का पूरा मामला

➡️कानपुर: युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, पति-ससुर ने बंधक बनाकर पीटा, युवक की मौत, महिला के बुलावे पर घर पहुंचा था युवक, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, महिला और उसकी सास को हिरासत में लिया, हत्या के बाद पति-ससुर गांव से फरार, साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव का मामला

➡️महराजगंज: नेपाल की जेल से 6 कैदी सुरंग खोदकर फरार, 6 कैदी हुए फरार, भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, कैदियों ने बैरक से बाहरी दीवार तक खोदी सुरंग, बाहरी दीवार तक 4.63 मीटर लंबी सुरंग खोद डाली, 4 चोरी, 2 दुष्कर्म के मामले में काट रहे थे सजा, फरार कैदियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट, नेपाल के डोल्पा में स्थित जिला जेल का मामला

➡️देहरादून: मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का समापन, सभी जिलों से आए बच्चों ने हिस्सा लिया, ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी देहरादून ने जीती, समापन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया, समारोह में MP नरेश बंसल भी शामिल हुए

➡️दिल्ली: मिंटो ब्रिज के लिए निकले राहुल गांधी, खुली बस में विपक्षी नेताओं के साथ निकले, मिंटो ब्रिज से रामलीला मैदान तक निकलेगा मार्च, मिंटो ब्रिज रामलीला मैदान जाएंगे विपक्ष के नेता, खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव बस में मौजूद

➡️संभल: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी सहित लाखों की ज्वेलरी चोरी, बहजोई कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡️दिल्ली: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली, बड़ी संख्या में विपक्षी दल के कार्यकर्ता मौजूद, राहुल गांधी, खरगे रैली को संबोधित करेंगे, ममता बनर्जी, अखिलेश रैली को संबोधित करेंगे

➡️लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की हत्याकांड में बड़ा खुलासा, वारदात के दिन श्रद्धा ने शिवा के कपड़े उतरवाए, जलील करने के लिए कपड़े उतरवाकर डांस कराया, श्रद्धा ने शिवा के शरीर पर लिपस्टिक पोत दी थी, श्रद्धा ने शिवा को नाचने के लिए मजबूर किया था, बहन रश्मि, आमिर, चालक दानिश के सामने डांस कराया, वारदात के दिन चारों ने शिवा को जलील किया था, शिवा के शरीर पर लिपस्टिक पोतकर बहुत प्रताड़ित किया, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की, पूछताछ में श्रद्धा ने बताया शिवा से मैं पैर दबवाती थी, आरोपी श्रद्धा ने शिवा को अपनी कई तस्वीरें दिखाई थी, जिनमें आरोपी श्रद्धा बड़े अफसरों के साथ फोटो में मौजूद थी, श्रद्धा हर दिन किसान के बाजार के कैफे में जाती थी, कैफे में हुक्का पीती थी, वहीं से टारगेट सेट करती थी, श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद से कैफे संचालक भूमिगत

➡️कानपुर देहात: अकबरपुर कस्बे में ठगों का गैंग सक्रिय, भोलेभाले दुकानदारों को बना रहे निशाना, फर्जी UPI पेमेंट दिखाकर कर रहे ठगी, ठगों ने 3,700 रुपये की खरीदारी कर ठगी, पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार

➡️वाराणसी: अवैध असलहा फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी, निर्मित और अर्धनिर्मित देशी तमंचे बरामद, करीब 143 जिंदा कारतूस और खोखे बरामद, करीब एक महीने से संचालित थी फैक्ट्री, तस्करों की निशानदेही पर पुलिस की छापेमारी, मौके से दो तस्कर हुए गिरफ्तार, लंका क्षेत्र के शिवाजीनगर कॉलोनी का मामला

➡️फिरोजाबाद: मोबाइल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, रसूलपुर थाना पुलिस द्वारा 6 मोबाइल बरामद, भारत टॉकीज के सामने बिजलीघर से गिरफ्तारी

➡️सहारनपुर: तेज रफ्तार कार नीलगाय से भिड़ी, कार पेड़ से जा टकराई, 2 गंभीर घायल, नीलगाय की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, गागलहेड़ी क्षेत्र के कुतुबपुर कुसानी की घटना

➡️महराजगंज: मुखबिर की सूचना पर SSB व पुलिस को सफलता, लग्जरी कार से 9 बैगों में 648 बोतल शराब बरामद, हरियाणा, दिल्ली, नेपाल निवासी 3 गिरफ्तार, संबंधित धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरहवा पुल का मामला

➡️लखनऊ: इंडिया गठबंधन की रैली का BJP नेता ने किया विरोध, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष तलवार का बयान, सिख नरसंहार की बरसी पर रैली करने पर जताई आपत्ति, आज ही के दिन हुआ था सिखों का नरसंहार-तलवार, सिख समुदाय की भावनाएं आहत होने का आरोप, यह हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ है-तलवार

➡️अयोध्या: सीएम योगी आदित्यनाथ का कल अयोध्या दौरा, 7 नवंबर को 10वें दीपोत्सव-2026 का कार्यक्रम, अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का सीएम जायजा लेंगे, राम की पैड़ी, रामकथा पार्क का निरीक्षण करेंगे, साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जानकारी लेंगे

➡️आगरा: लूट करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा, सदर बाजार पुलिस ने गैंग के 4 आरोपी दबोचे, CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, रोहता नहर चौराहे से चारों आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार, सर्विलांस, SOG टीम की कार्रवाई, आगरा के ही रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

➡️हाथरस: मारपीट में घायल मजदूर की मौत, उपचार के दौरान दिल्ली में हुई मौत, 5 दिनों से बबलू अस्पताल में था भर्ती, परिजनों का मकान मालिक पर आरोप, मजदूरी मांगने पर हुआ था विवाद, कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी, हाथरस गेट के खंदारीगढ़ी का निवासी था

➡️दिल्ली: रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का संबोधन, वोट बचाओ, देश बचाओ- अखिलेश यादव, BJP ने कहा 1.27 करोड़ वोट कटे हैं-अखिलेश, गठबंधन की आवाज से हलचल है-अखिलेश, डबल इंजन की सरकार डबल जीरो-अखिलेश, ‘जमीन नहीं बची तो अंगद का पैर कहां रखोगे’, यूपी में चंडीगढ़ चाल नहीं चल सकी-अखिलेश, बीजेपी ने बंगाल का चुनाव लूटा है-अखिलेश, बंगाल चुनाव रातोंरात फोर्स लगा दी-अखिलेश, ‘इंडिया गठबंधन के लोग हार मानने वाले नहीं’, इंडिया गठबंधन ने इनकी चोरी पकड़ी-अखिलेश, ‘2022 में वोट चोरी हुई इसलिए सरकार नहीं बनी’, चुनाव आयोग नींद की गोली खाकर सो रहा-अखिलेश, ‘हमने जो शिकायत की उस पर कार्रवाई नहीं हुई’, सबसे पहले रामपुर में वोट लूट हुई-अखिलेश, रामपुर में पुलिस लगाकर लोगों को डराया-अखिलेश, ‘इस मैदान में कई बार इतिहास लिखा गया है’, रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी है-अखिलेश, यूपी वाले विदाई अच्छे से करते हैं-अखिलेश, ‘जो यूपी से दिल्ली आए थे वो यूपी से बाहर जाएंगे’, यूपी में BJP की बड़ी हार होने जा रही है-अखिलेश, ‘यूपी वाले दिल्ली पर ठीकरा फोड़ना चाह रहे हैं’, ‘यूपी से ऐसी विदाई होगी कभी वापसी नहीं होगी’, ‘जिन्होंने रामजी का चढ़ावा लूटा उनका नाश होगा’, बीजेपी के लोग वोट चोरी में आगे-अखिलेश, चंदा चोरी करने वाले बचेंगे नहीं-अखिलेश, बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है-अखिलेश, बीजेपी देश से हमेशा के लिए हटेगी-अखिलेश

————————————————————————————

Taza Khabar