पूर्णिया बिहार 1 नवंबर 26 *पूर्णिया में गरजेगा भगवा, कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का महा-हल्ला बोल:
4 जनवरी की पदयात्रा में 25 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा*
*असम CM हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे नेतृत्व, विधायक विजय खेमका बोले- अराजकता फैला रहे हैं कांग्रेस के युवराज*
*मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन*
पूर्णिया बिहार। / पूर्णिया में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। 4 जनवरी को होने वाली “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा” को लेकर भट्ठा चित्रवाणी रोड स्थित स्वर्गीय जयकृष्ण मंडल सामुदायिक भवन में तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने की। बैठक में पूर्णिया विधानसभा के पांचों भाजपा मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रमुख, प्रभारी और नगर निगम के 40 वार्डों के वार्ड प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
*विधायक का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- संविधान का मखौल बना रहे राहुल गांधी*
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज सत्ता की लालसा में देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान का मखौल बना रहे हैं। जबकि 1952 से 2004 तक देश में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की ही सरकार रही है। आज कांग्रेस के पास अपने शासनकाल के सवालों का जवाब नहीं है। देश और बिहार की जनता कांग्रेस और राहुल गांधी को पहले ही नकार चुकी है। कांग्रेस की तुष्टीकरण और दोहरे चरित्र की राजनीति से युवा और आम जनता अच्छी तरह वाकिफ है।
*फ्लॉप शो बताया इंडी गठबंधन का दिल्ली प्रदर्शन*
विधायक ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की दिल्ली रैली पूरी तरह फ्लॉप रही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं को कोई कमजोर नहीं कर सकता। भाजपा इस पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी की सोच के प्रति जनता को जागरूक कर रही है।
*असम के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलेगी ऐतिहासिक पदयात्रा*
विधायक ने बताया कि 4 जनवरी को जिला स्कूल से भट्ठा बाजार होते हुए निकलने वाली इस पदयात्रा का नेतृत्व असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पदयात्रा में आम जनता के साथ लगभग 25 हजार भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
More Stories
अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 1 नवम्बर 26*GST कलेक्शन में यूपी का जलवा! 24% की रिकॉर्ड ग्रोथ, देशभर में अक्टूबर में भी बरसा टैक्स का पैसा*
लखनऊ 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*