October 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज 29 अक्टूबर 26*प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला

प्रयागराज 29 अक्टूबर 26*प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला

प्रयागराज 29 अक्टूबर 26*प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला

प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला, राकेश यादव उर्फ महाकाल के घर से बरामद नकदी की गिनती जारी

बरईपुर रामनगर गांव में तीन ड्रमों में 500-500 रुपये की नोटों की गड्डियां मिलने के मामले में आयकर विभाग की टीम नोट गिनने की मशीनों से नकदी की गिनती कर रही है, शुरुआती जानकारी में पांच करोड़ रुपये से अधिक कैश मिलने की बात सामने आई है, हालांकि गांव में 60 करोड़ रुपये तक नकदी होने की चर्चा है

डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार और एडीसीपी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार शाम छापा मारकर खुदाई कराई थी, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मकान सील कर दिया है

बताया जा रहा है कि राकेश यादव उर्फ महाकाल वर्ष 2020 के लॉकडाउन में पुणे से गांव लौटा था, इसके बाद अचानक जमीनें और ट्रैक्टर खरीदने लगा था, पड़ोसी से विवाद के बाद जमीन में छिपाकर रखी गई नकदी का मामला सामने आया

Taza Khabar