October 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 28 अक्टूबर 26*पैलानी तहसील में खाद संकट से किसान परेशान,सपा ने सौंपा ज्ञापन*

बांदा 28 अक्टूबर 26*पैलानी तहसील में खाद संकट से किसान परेशान,सपा ने सौंपा ज्ञापन*

बांदा 28 अक्टूबर 26*पैलानी तहसील में खाद संकट से किसान परेशान,सपा ने सौंपा ज्ञापन*

**जसपुरा ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध कराने की मांग,समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी*

**पैलानी/बांदा*।तहसील पैलानी क्षेत्र में सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता न होने से किसानों को बुआई में देरी का सामना करना पड़ रहा है।किसानों की इस समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने एसडीएम पैलानी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।उन्होंने जसपुरा ब्लॉक सहित क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों में जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई।ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सहकारी समितियों में डीएपी और अन्य खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान परेशान हैं। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है,जिससे उनकी आर्थिक परेशानी बढ़ रही है।समय पर खाद न मिलने से रबी की फसलों की बुआई भी प्रभावित हो रही है।विशंभर प्रसाद निषाद ने तहसीलदार से मांग की कि जसपुरा ब्लॉक की चंदवारा,रामपुर,बड़ागांव, जसपुरा और सिंघन कला सहित सभी संबंधित सहकारी समितियों में जल्द से जल्द खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए,ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके और बुआई में देरी न हो।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द खाद उपलब्ध नहीं कराई गई और किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी खाद एवं बीज की उपलब्धता को लेकर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेगी।इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, भरतपाल,आशीष निषाद, अमित निषाद एडवोकेट, कुलदीप खेंगर,गयाप्रसाद निषाद (महासचिव,बार संघ पैलानी),पंकज यादव (पूर्व प्रधान,कानाखेड़ा),चंद्रभान निषाद,रामप्रकाश निषाद, रामदास निषाद,कपिल निषाद एडवोकेट,वीरेंद्र यादव एडवोकेट,जय निषाद एडवोकेट,महेश निषाद (पूर्व प्रधान),ओम दीक्षित सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar