वाराणसी 28 अक्टूबर 26*मणिकर्णिका घाट पर मारपीट व जानलेवा हमला करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी *मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार के लिए आए लोगों के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा एसीपी दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
चौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर 2026 को गंगा महल घाट के पास से वांछित अभियुक्त शनि चौधरी उर्फ मोदी (उम्र 19 वर्ष), पुत्र नरेन्द्र चौधरी, निवासी डी 3/58 मीरघाट, दशाश्वमेध को गिरफ्तार किया।
पहले भी 8 आरोपी जा चुके हैं जेल
घटना के संबंध में 10 अक्टूबर 2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक में मु0अ0सं0 163/2026, धारा 115(2), 351(3), 109(1), 191(2), 191(3) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में शामिल 8 अभियुक्तों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब शेष वांछित आरोपी शनि चौधरी उर्फ मोदी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
श्री विजय कुमार शुक्ला (थाना प्रभारी, चौक)
उ0नि0 श्री हिमांशु मिश्रा (चौकी प्रभारी, ब्रह्मनाल)
रि0का0 सत्यम मिश्रा
का0 पारुल कुमार
रि0का0 किशन शर्मा
More Stories
नई दिल्ली 28 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
दिल्ली 28 अक्टूबर 26*दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा