लखनऊ 28 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें*
– *बुलंदशहर:* बीएसपी नेता आकाश आनंद का आज बुलंदशहर दौरा, अनूपशहर तहसील क्षेत्र के खालौर में जनसभा करेंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। आकाश आनंद के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
– *लखीमपुर:* बाबा असंग देव का जन्मोत्सव कार्यक्रम, कबीर धाम में आज जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल होंगे, डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी शामिल होंगे।
– *दिल्ली:* बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन निकालेंगे यात्रा, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा। आज दोपहर 2 बजे चांदनी चौक में यात्रा निकालेंगे, लाल किले से टाउन हॉल तक पदयात्रा होगी।
– *वाराणसी:* वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना पूरी, वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा जीती। समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को हराया, सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव जीते।
– *प्रयागराज:* एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को पकड़ा, हिंदू हॉस्टल चौराहे से आसिफ अहमद गिरफ्तार। एसटीएफ प्रयागराज यूनिट टीम ने किया गिरफ्तार, घूरपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। घूरपुर के चक घनश्यामदास का निवासी है आरोपी, साथियों संग मिलकर करता था रंगदारी व चोरी। पॉक्सो, एससी-एसटी, धोखाधड़ी और मारपीट के केस दर्ज हैं। एसटीएफ ने आरोपी को घूरपुर थाने के हवाले किया।
– *शामली:* मोबाइल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक। दमकल विभाग ने बमुश्किल आग बुझाई, थाना भवन के घंटा चौक का है मामला।
– *अमेठी:* झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग संग छेड़छाड़, पीड़ित परिजनों की कोतवाली पुलिस से शिकायत। मजार पर रहने वाले बाबा ने छेड़छाड़ किया, आरोप। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला।
– *अम्बेडकरनगर:* सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर आरोप, संजय राजभर पर दबंगई और मारपीट का आरोप। दुकान में घुसकर दबंगई का सीसीटीवी वीडियो वायरल, जमीन के दस्तावेज, गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप। पीड़ित लालचन्द की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ, अकबरपुर कोतवाली में संजय पर मुकदमा दर्ज हुआ।
– *कासगंज:* अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। अलीगढ़ जनपद का निवासी था मृतक, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। सदर कोतवाली क्षेत्र के बढारी वैश्य की घटना।
– *कानपुर:* बस की चपेट में आकर महिला की मौत का मामला, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है, एसीपी। थाना सचेंडी क्षेत्र का है पूरा मामला।
– *कन्नौज:* वृद्धा को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर की गई। वृद्धा के बेटे का गांव की महिला से प्रेम प्रसंग, बेटे की प्रेमिका के पति ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हुआ, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। छिबरामऊ क्षेत्र के तिगुड़िया गांव का मामला।
– *बहराइच:* अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत। जनपद गोंडा के निवासी थे दोनों मृतक, 27 वर्षीय सूरज, 25 वर्षीय शिवम की मौत। अज्ञात वाहन लेकर चालक फरार हुआ, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। विशेश्वरगंज क्षेत्र के सरहदी की घटना।
– *बहराइच:* नानपारा में हुए शेखू हत्याकांड पर फैसला, शेखू हत्याकांड के आरोपियों को हुई उम्रकैद। कोर्ट द्वारा दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा, साथ ही 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया। 2022 में राकेश टॉकीज में हुई थी शेखू की हत्या।
– *आगरा:* आगरा खंड एमएलसी शिक्षक की मतगणना, मतदान स्थल से बाहर जमकर हंगामा। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल के फटे कपड़े, भाजपा समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार पहुंचे मौके पर, भाजपा प्रत्याशी हरिशंकर तिवारी का धरना। समर्थकों के साथ मतगणना स्थल के बाहर धरना, सपा प्रत्याशी एवं एजेंटों पर लगाए गंभीर आरोप। मतगणना स्थल मंडी समिति के मुख्य गेट पर हंगामा, मौके पर बढ़ाई गई सुरक्षा, भारी पुलिस बल तैनात।
– *आगरा:* आगरा शिक्षक एमएलसी सीट की मतगणना जारी, प्रथम वरीयता में नहीं हुआ हार-जीत का फैसला। प्रथम वरीयता के सभी राउंड की मतगणना पूरी, कुल 27,737 वैध मतों की गिनती हुई पूरी। किसी प्रत्याशी को नहीं मिले 50 प्रतिशत से अधिक वोट, सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को 13,087 वोट, भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को 9,337 वोट। अब सेकेंड वरीयता की गिनती पर टिकी निगाहें।
– *गोरखपुर:* गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 मतगणना, प्रथम वरीयता की तीसरे चक्र की मतगणना पूरी। भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 466 मतों से आगे, निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव से 466 मतों से आगे। सपा प्रत्याशी डॉक्टर संजय त्रिपाठी का कुल मत 8179।
– *लखनऊ:* सआदतगंज ट्रिपल मर्डर केस में बुलडोजर की कार्रवाई, विवाद में ऋषभ ने तीन लोगों की हत्या की थी। घर के सामने कार खड़ी करने पर हुआ था विवाद, कई नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज। एलडीए ने आरोपी के मकान को पहले सील किया, आरोपी ऋषभ के मकान पर बुलडोजर चलाया गया।
– *लखनऊ:* ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग, सूचना पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची। थाना कृष्णा नगर क्षेत्र का है मामला।
– *गोरखपुर:* गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक मतगणना, मतगणना की प्रथम वरीयता की गिनती पूरी। निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव ने लगाया आरोप, निर्दलीय प्रत्याशी का प्रशासन पर गंभीर आरोप। प्रत्याशी राजीव यादव मतगणना स्थल से बाहर निकले, सपा प्रत्याशी का भी मतगणना में धांधली का आरोप। सपा प्रत्याशी संजय त्रिपाठी द्वारा मतगणना का बहिष्कार।
– *रायबरेली:* तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, बाइक सवार फतेहपुर निवासी पप्पू की मौत। मनऊ का इंदारा गांव में रहता था मृतक, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा की घटना।
– *लखनऊ:* खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा जीती, भाजपा से खंड शिक्षक प्रत्याशी जीता। उमेश द्विवेदी ने प्रतिद्वंदी को करीब 6500 मतों से हराया, तीसरी बार उमेश द्विवेदी खंड शिक्षक का चुनाव जीते। जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
More Stories
लखनऊ 28 अक्टूबर 26*🏵️यूपी MLC चुनाव: बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर, 11 सीटों का चुनावी हाल!*
नई दिल्ली 28 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 28 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*