October 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 27 अक्टूबर 26*दलित महिला ने पड़ोसी पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*कमासिन, बांदा।* थाना कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत के एक गांव की एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने पड़ोसी पर छेड़खानी, जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे वह घर से बाहर जा रही थी, तभी पड़ोसी प्रमोद मिश्रा ने उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती घसीटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर पति बचाने आया तो आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं।

पीड़िता की तहरीर पर थाना कमासिन में 10 अक्टूबर को मु0अ0सं0 265/26 धारा 75,115(2),352 बीएनएस व 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने समझौता करने का दबाव बनाया और समझौता न करने पर आरोपी को थाने बुलाकर उसके और उसके पति के खिलाफ ही मु0अ0सं0 266/2026 के तहत क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रभावशाली है और थाना पुलिस पक्षपात कर रही है। उसने दोनों मुकदमों की जांच किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराने की मांग की है।

Taza Khabar