October 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 27 अक्टूबर 26*लक्ष्मी नगर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

मथुरा 27 अक्टूबर 26*लक्ष्मी नगर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

मथुरा 27 अक्टूबर 26*लक्ष्मी नगर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

महर्षि वाल्मीकि को पुष्प अर्पित कर किया नमन, सोमवीर सिंह ने बाबा साहेब के विचारों को भी किया याद

कु0 सोनम यूपीआजतक 

मथुरा। लक्ष्मी नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जी की स्मृति में उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों एवं विचारों को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी नगर निवासी सोमवीर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि तथा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाबा साहेब के संविधान निर्माण में योगदान और समाज में एकता, समानता एवं भाईचारे का संदेश देने वाले विचारों को याद किया।
वहीं, मिथलेश देवी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा और सम्मान का माहौल रहा।

Taza Khabar