बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
*बांदा*– दिसंबर माह में सैकड़ो परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे, क्योंकि इन विद्यालयों के समस्त शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगा दी गई है। जिला प्रशासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग ने किसी-किसी विद्यालय के समस्त स्टाफ की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि विभाग को बार-बार प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की ड्यूटी न लगाने हेतु पत्र के माध्यम से अवगत कराने के बावजूद मनमाने तरीके से किसी किसी विद्यालय के समस्त शिक्षकों की ड्युटियां एक साथ लगा दी गई हैं। जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 के बीच संपन्न होना है। इस दौरान जिन विद्यालयों के समस्त शिक्षकों की ड्युटियां लगाई गई हैं, वह विद्यालय बंद/आंशिक बंद रहने की आशंका है।
विद्यालय के समस्त स्टाफ की ड्यूटी एक साथ जनगणना कार्य में लगाए जाने से विद्यालय बंद होने, मिड डे मील व्यवस्था संचालित न हो पाने की स्थितियों आदि के कारण यदि किसी शिक्षक शिक्षिका पर कार्यवाही होती है, तो राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आंदोलनरत होने हेतु बाध्य होगा जिसकी समस्त जवाब देही विभाग की होगी।
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*
मथुरा 26 अक्टूबर 26*आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय हुए पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, टिकट मिलने पर अधूरे कार्य पूरे करने का किया दावा