October 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*बाल गोबिंद सरस्वती विद्याश्रम में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर*

कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*बाल गोबिंद सरस्वती विद्याश्रम में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर*

कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*बाल गोबिंद सरस्वती विद्याश्रम में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर*

*नेत्र शिविर में 300 लोगों की हुई आंखों की जांच 74 लोगों को बांटे गए निःशुल्क चश्मे*

*भरवारी कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी कस्बे के मेहता रोड स्थित बाल गोबिंद सरस्वती विद्याश्रम में रविवार को अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रवेश केशरवानी के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हुआ जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पंकज गुप्ता के नेतृत्व में डॉक्टर कमल कुमार एवं डॉक्टर उमाकांत की टीम ने सहायक लवकुश कुमार के साथ मरीजों की जांच की एवं निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे का वितरण किया।शिविर में लगभग 300 लोगों का नेत्र परीक्षण डॉक्टर की टीम ने किया जांच के दौरान 74 मरीजों को चश्मे की जरूरत पाई गई,जिन्हें मौके पर ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।वहीं जांच के दौरान 11 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित मिले। इन सभी मरीजों को एंबुलेंस की सहायता से सदगुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड चित्रकूट भेजा गया है,जहां उनका ऑपरेशन कर आंखों में लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। इलाज के दो दिन बाद सभी मरीजों को वापस उनके स्थान पर छोड़ा जाएगा।कार्यक्रम आयोजक प्रवेश केसरवानी ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। इस मौके पर बीरेन्द्र केशरी अखिलेश कौशल गुड्डन केशरवानी आदि मौजूद रहे

 

Taza Khabar