अयोध्या 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[26/10, 16:45] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति
अयोध्या।
नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 21 वें संस्करण पुस्तक मेला के रविवार संध्या मे मेला परिसर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आच्छादित रहा ‘पल पल दिल के पास’ कार्यक्रम में देहरादून के इंद्रजीत सिंह ने प्रस्तुति दी, उनसे बातचीत हिमांशु वाजपेयी की लखनऊ की गायिका मुक्ता चटर्जी ने गीत प्रस्तुत किया, साथ ही रमा अरुण त्रिवेदी ने उनसे बातचीत की।
इंद्रजीत ने सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर की सुरीली आवाज़ और अभिनेता धर्मेंद्र (धरम पाजी) की फिल्मों के सदाबहार गाने भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर की पहचान बताया धर्मेंद्र पर फिल्माए गए कई बेहतरीन गीतों को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज़ ने लगाए चार चांद आज भी होंठों पर है।
डॉ सुनीता पाण्डेय द्वारा रचित काब्य संग्रह “कुन्तिया” का विमोचन डॉ ओंकार नाथ मिश्र द्वारा किया गया, श्री मिश्र ने स्त्री मन की अनकही आवाज, कविता के स्वर की काब्य संग्रह में स्त्री अनुभव, संवेदना, और स्वाभिमान की काब्य यात्रा पर प्रकाश डालते हुए शुभकामनाएं दी
डॉ जनार्दन उपाध्याय, जनमोर्चा सम्पादक सुमन गुप्ता, प्रकाशक ओमप्रकाश शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सोमवार की प्रातः कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब रेनू रस्तोगी द्वारा कव्वाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थाओं ने प्रतिभाग किया शानदार कव्वाली का प्रदर्शन करते हुए न्यू बेब एकेडमी प्रथम, भवदीय पब्लिक स्कूल दूसरे व टाईनी टाट्स तीसरे स्थान पर रहे वहीं सांत्वना पुरस्कार के रूप में सनबीम स्कूल को प्रथम व महाराजा पब्लिक स्कूल को दूसरा स्थान मिला, इस कार्यक्रम में मेहता अग्रवाल, रीना अग्रवाल, ममता सिंह, एकता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, दीप्ति श्रीवास्तव, पूनम यादव सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
प्रभारी रीता खत्री ने प्रसिद्ध साहित्यकारों, अतिथियों, शिक्षक शिक्षिकाओं, आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
संयोजिका नमिता मेहरोत्रा, ट्रस्टी राजकुमार खत्री, पुनीत मेहरोत्रा, अभिनव राजे, राकेश केसरवानी, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह सहित गणमान्य व साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
[26/10, 16:46] +91 87380 48060: अयोध्या (थाना खंडासा /वन विभाग)
आखिर किस की मिलीभगत से कट रहे थे संत भिखादास के पास हरे लाखों के पेड़
आया हुआ काल्पनिक पुजारी आखिर किसके कहने पर कटवा कर काट डाल रहा है हरे पेड़ो को
क्या पेड़ बेचने के लिए लिय आया है नया पुजारी आखिर वन विभाग का वह कौन सा कर्मचारी और थाना खंडासा का वह कौन सा पुलिस कर्मी है जो जानकर मामले से है अज्ञान आखिर किसके कहने पर कट रहे है हरे मंदिर के पास सरकारी जमीनों के पेड़
क्या भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है
थाना खण्डासा के संत भीखा दास मंदिर के पास का मामला सरकारी जमीनों से हरे पेड़ो को काट कर बेचवा रहा है वहा पर आया एक काल्पनिक बाबा
कमीश्नर जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उपजिलाधिकारी से हुई शिकायत मामले का उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर ने लिया संज्ञान थाना खण्डासा और संबंधित लेखपाल से मांगी रिपोर्ट होगी कार्यवाही
———+++—————-+।
[26/10, 16:54] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या: *मिल्कीपुर में ‘मन की बात’ सुन चुनावी जमीन मजबूत करने में जुटे जनप्रतिनिधि, जनसमस्याओं से बेखबर जनता परेशान।*
[26/10, 17:01] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
खेत का मेड़ काटने के विवाद में मारपीट।युवती सायरा पुत्री असगर अली समेत दो लोग हुए घायल। बीकापुर कोतवाली पुलिस से हुई शिकायत। पुलिस जांच में जुटी।कोतवाली क्षेत्र के परोमा के घुसपुरवा का मामला।
[26/10, 17:06] +91 87380 48060: *आवश्यक सूचना*
*हलियापुर विद्युत उपकेंद्र से चलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सप्लाई बंद की गई है अब यह लगभग रात्रि 11:00 बजे तक बहाल होने की संभावना है*
*आज्ञा से उपखंड अधिकारी बल्दीराय*
[26/10, 17:06] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में भारत के प्रथम गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि 28 से 31 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद देश के महापुरुषों के योगदान और उनकी स्मृतियों को सम्मानित करने का काम किया है।
वेद प्रकाश गुप्ता ने गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा का उल्लेख करते हुए इसे विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल किसी एक जाति या बिरादरी के नेता नहीं, बल्कि पूरे देश के नेता थे।
विधायक ने कहा कि देश की रियासतों को एकजुट कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।
अयोध्या के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए वेद प्रकाश गुप्ता ने सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में अयोध्या के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा: वेद प्रकाश गुप्ता ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और अयोध्या विधानसभा सीट पर भी जीत दर्ज करेगी।
[26/10, 17:07] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
7 नवंबर को दसवां दीपोत्सव: अयोध्या में दसवें दीपोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई है
राम की पैड़ी पर सफाई: नगर निगम की ओर से राम की पैड़ी पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
महापौर ने लिया तैयारियों का जायजा: महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने दीपोत्सव को लेकर सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं के महत्व पर जोर दिया।
दुनिया को दिखेगी सांस्कृतिक विरासत: दीपोत्सव अयोध्या की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक वैभव को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर है।
सत्य और न्याय की विजय का संदेश: महापौर ने कहा कि दीपोत्सव असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है।
पूरे शहर में सफाई अभियान: नगर निगम की ओर से गलियों, मोहल्लों और चौराहों की साफ-सफाई कराई जा रही है।
31 अक्टूबर को सरयू घाटों की सफाई: सरयू नदी के सभी घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
अंडरपास और चौराहों की सजावट: शहर के अंडरपास की सफाई और सजावट की जाएगी। चौराहों को भी आकर्षक रूप दिया जाएगा।
संत-महंत और समाज की सहभागिता: विभिन्न सामाजिक वर्गों, संत-महंतों और धार्मिक संस्थाओं की ओर से मठ-मंदिरों को सजाया जा रहा है।
भगवान राम की विजय की स्मृति: महापौर के अनुसार, दीपोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीराम की विजय की स्मृतियों को जीवंत रखना और उनके आदर्शों का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाना है।
More Stories
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत*
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*बाल गोबिंद सरस्वती विद्याश्रम में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर*
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा की गई जनसुनवाई,शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश*