सहारनपुर26 अक्टूबर 26*थाना मंडी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, एसी के पाइप और अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*
सहारनपुर:थाना मंडी पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एसी का पाइप, सरिया, केबल और सेफ्टी जाली समेत अन्य सामान बरामद किया है।
वादी श्री धीरज सचदेवा पुत्र ओमप्रकाश सचदेवा (निवासी: 13, गोविंद नगर, सदर बाजार, थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर) ने थाना मंडी में लिखित तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके यहां से एसी पाइप के 12 टुकड़े, 4 पीस सरिया (लंबाई 1.5 फुट), केबल का टुकड़ा (लंबाई करीब 5 मीटर), एसी की सेफ्टी जाली 2 पीस (लंबाई करीब 2.5 फुट), लोहे की एक पत्ती (लंबाई करीब 2.5 फुट), एक पाइप एंगल (लंबाई करीब 2 फुट), लोहे की पत्ती ग्रिल वाली (लंबाई करीब 3 फुट) और 2 पेचकस चोरी कर लिए गए हैं। इस तहरीर के आधार पर थाना मंडी में मु0अ0सं0 531/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में थाना मंडी पुलिस टीम ने चेकिंग व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वंश वर्मा (पुत्र दीपक कुमार, निवासी: कम्बोह कटहरा, धोबियो वाली गली, थाना कोतवाली मंडी, सहारनपुर) को मंडी समिति स्थित दुकान के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अपराध इतिहास: अभियुक्त वंश वर्मा के विरुद्ध पूर्व में थाना मंडी में मु0अ0सं0- 486/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस का मामला दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विपिन शर्मा (थाना मंडी, सहारनपुर), का0 500 विकल सोम (थाना मंडी, सहारनपुर), का0 2555 राहुल कुमार (थाना मंडी, सहारनपुर।
More Stories
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत*
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*बाल गोबिंद सरस्वती विद्याश्रम में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर*
कौशाम्बी 26 अक्टूबर 26*पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा की गई जनसुनवाई,शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश*