October 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: आज 45 केंद्रों पर होगी PET परीक्षा, परीक्षा में शामिल होंगे 38 हजार अभ्यर्थी, 2 पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

➡️वाराणसी: PM मोदी का आज वाराणसी दौरा, सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचेंगे PM, PM के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, एयरपोर्ट से मिर्जामुराद के खोचवा जाएंगे, खोचवा हेलीपैड पर CM योगी अगवानी करेंगे, अरविंद टेक्सटाइल इकाई का PM करेंगे उद्घाटन, इकाई से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन जाएंगे, पुलिस लाइन से नमो घाट जाएंगे PM मोदी, पुलिस लाइन, नमो घाट के बीच होगा स्वागत, PM का होगा 13 स्थानों पर भव्य स्वागत, नमो घाट पर एयर शो में शामिल होंगे PM, CM योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद।

➡️लखनऊ: आउटर रिंग रोड पर मिला महिला का शव, सर्विस लेन किनारे झाड़ियों में मिला शव, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दुबग्गा थाना क्षेत्र के सैदपुर की घटना।

➡️सीतापुर: सीतापुर में बच्ची से दुष्कर्म, प्रधान के नौकर ने किया दुष्कर्म, आरोपी अशोक यादव मौके से फरार, पीड़िता जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर, महोली कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला।

➡️बागपत: फौजी की पत्नी की हत्या का मामला, गन्ने के खेत में मिला था रुबीना का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का हंगामा, हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम, पति, सास और ससुर पर हत्या का आरोप, मां ने पुलिस से की हत्या के बदले हत्या की मांग, पति, सास समेत 6 लोगों पर हत्या का केस, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल का मामला।

➡️सुल्तानपुर: राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान, भारत-चीन सीमा विवाद पर उठाए सवाल, चीन भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा- संजय, PM चीन के मुद्दे पर सवालों का जवाब दें- संजय, ‘चीन के मुद्दे पर देश के सामने स्थिति स्पष्ट करे’, ‘बीजेपी विपक्षी नेताओं को बदनाम करती है’, बीजेपी एक मुहिम चलाकर बदनाम करती है- संजय, एकतरफा बदनामी का विपक्ष भी देगा जवाब- संजय, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा- संजय।

➡️अलीगढ़: अज्ञात चोरों ने 2 भैंस की चोरी, SSP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, विजयगढ़ थाना क्षेत्र के पास की घटना।

➡️देवरिया: सरकारी आवास में मिला विवाहिता का शव, शरीर और गर्दन पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के CHC का मामला।

➡️चंदौली: तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप में मारी टक्कर, केबिन में फंसे पिकअप चालक की मौत, सदर थाना क्षेत्र के जसौली के पास की घटना।

➡️अलीगढ़: दूध जल्दी मांगने पर मासूम को दी सजा, दुकानदार ने मासूम को गर्म कढ़ाई पर बैठाया, पीड़ित मासूम की पहचान नितिन के रूप में हुई, देहली गेट क्षेत्र के नगला महताब इलाके का मामला।

➡️अलीगढ़: पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस ने पंखे से लटके फंदे से व्यक्ति को उतारा, समय पर अस्पताल पहुंचने से बची जान, अलीगढ़ के गोरई क्षेत्र के टमोटिया की घटना।

➡️दिल्ली: मुख्यमंत्री धामी का आज का कार्यक्रम, सुबह 8:25 बजे आर्मी अतिथि गृह जाएंगे, पिथौरागढ़ में सेना के जवानों से करेंगे भेंट, आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 कार्यक्रम, सुबह 9:05 बजे गुंजी, पिथौरागढ़ में कार्यक्रम, कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण करेंगे CM, 10:55 बजे PM की मन की बात सुनेंगे CM, विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे, 1:25 बजे मेडिकल कॉलेज चंडाक पहुंचेंगे CM, मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, शाम 5 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल जाएंगे, 7 बजे कुमाऊं द्वार महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

➡️रायबरेली: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में बाइक सवार युवक घायल, युवक के दोनों पैरों में आई गंभीर चोटें, डीह क्षेत्र के परशदेपुर मार्ग के पास की घटना।

➡️देहरादून: पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था होगी बेहतर, सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की तैयारी, पहाड़ी क्षेत्रों में होगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को लेकर नई पॉलिसी, पहाड़ी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का लक्ष्य, उत्तराखंड सरकार जल्द लागू करेगी नई पॉलिसी, स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने दी जानकारी।

➡️रायबरेली: ऊंचाहार में महिला दारोगा से अभद्रता का आरोप, नोटिस तामील कराने पहुंची थी पुलिस टीम, दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला, आरोपी अश्विनी पर हस्ताक्षर से इनकार का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में गाली-गलौज का आरोप, पीड़ित पक्ष से हाथापाई का भी आरोप, प्रयागराज के नवाबगंज थाने में दर्ज है केस, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया नोटिस तामील, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला।

➡️हरदोई: दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने घायल को CHC में कराया भर्ती, संडीला कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र में हादसा।

➡️रायबरेली: दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत, दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नरपतगंज की घटना।

Taza Khabar