October 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 24 अक्टूबर 2026 पूर्णिया में अधिवक्ताओं के लिए मेदांता का मेगा हेल्थ चेकअप -

पूर्णिया बिहार 24 अक्टूबर 2026 पूर्णिया में अधिवक्ताओं के लिए मेदांता का मेगा हेल्थ चेकअप –

पूर्णिया बिहार 24 अक्टूबर 2026 पूर्णिया में अधिवक्ताओं के लिए मेदांता का मेगा हेल्थ चेकअप –

जान है तो ज़हान है, वकीलों ने कहा दिल जीत लिया*

*मोहम्मद इरफान कामिल, ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डीवीजन बिहार की रिपोर्ट*

पूर्णिया की धरती से एक दिल को सुकून देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ काले कोट वाले अधिवक्ताओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए पटना से दिग्गज डॉक्टरों की टीम पहुंची।

जी हां, जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया के प्रांगण में आज 24 अक्टूबर, शनिवार को *जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कंकड़बाग पटना* ने एक विशाल *निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर* का आयोजन कर इतिहास रच दिया।

जिला अधिवक्ता संघ में लगा सुपर स्पेशलिटी शिविर – समाचार लिखे जाने तक 75 लोगों की हुई जांच, मची खुशी की लहर,

मेदांता की एक्सपर्ट टीम ने अधिवक्ताओं, उनके परिवार और आम लोगों की जमकर जांच की। ब्लड शुगर से लेकर ECG तक, हर टेस्ट मौके पर हुआ। लोगों के चेहरे पर संतुष्टि साफ दिखी।

जयप्रभा मेदांता पटना की टीम ने संभाली कमान – डॉक्टर विक्रम कुमार ने खुद संभाला मोर्चा,

इस शिविर के हीरो रहे मेदांता पटना के प्रसिद्ध फिजिशियन *डॉक्टर विक्रम कुमार*, जिन्होंने एक-एक मरीज को खुद देखा, ECG के बाद तुरंत दवा, और जिसे जरूरत थी उसे सीधे हार्ट स्पेशलिस्ट के पास रेफर। खबर ये भी है कि आज ही पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में मेदांता के कार्डियोलॉजी के HOD *डॉक्टर A.K. गोयल* भी मरीजों का दिल टटोल रहे हैं!

महासचिव सुमन जी प्रकाश की देखरेख में सुपरहिट आयोजन – अधिवक्ता बोले, मज़ा आ गया,

लगभग 75 अधिवक्ता बंधुओं और परिजनों ने इस शिविर का लाभ उठाया। यह पूरा धमाकेदार आयोजन जिला अधिवक्ता संघ के ऊर्जावान *महासचिव सुमन जी प्रकाश* की देखरेख में हुआ, जिसकी चारों तरफ वाहवाही हो रही है,

अधिवक्ताओं ने कहा कि सेहत रहेगी तभी तो इंसाफ के लिए लड़ेंगे, मेदांता और संघ ने दिल जीत लिया,

*सच में – जान है तो ज़हान है!*

और इस मौके पर यूपी आजतक न्यूज़ चैनल के पूर्णिया डिविजन ब्यूरो ने भी अपना ECG एवं जांच करवाया,

Taza Khabar