गोंडा 14 फरवरी *परसपुर के दिग्गज राम सिंह का निधन,श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसमूह*
कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील क्षेत्र के परसपुर निवासी राम सिंह उम्र करीब 55 वर्ष का सोमवार को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं उनके अंतिम दर्शन हेतु उनके परसपुर स्थित आवास पर लोगों का आना जाना शुरू हो गया। बताया गया कि राम सिंह का स्वास्थ्य लम्बे समय से खराब चल रहा था। सोमवार को अचानक उनकी तवियत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज लाया गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सहारा हॉस्पिटल लेकर पहुँचे लेकिन डॉक्टरों की टीम ने सारी बोल दिया। मालूम हो कि राम सिंह क्षेत्र के नामवर लोगों मे से एक थे। जिले के बड़ेेे व्यवसाईयों में शामिल रहे राम सिंह पांच पेट्रोल पंपोंं के मालिक थे। वह वर्ष 2007 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ कर्नलगंज विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं तथा उनके पिताजी परसपुर से दो बार ब्लाक प्रमुख रहे हैं जिसका प्रतिनिधित्व वह स्वयं करते थे। इतना ही नहीं परसपुर से वह दो बार प्रधान भी रहे हैं। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परसपुर स्थित उनके आवास पर अन्तिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने के लिये लोगों का भारी जनसमूह उमड़ पड़ा।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त