October 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती

मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती

मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती

रावण भक्तों ने पुतला दहन की परंपरा पर उठाए सवाल, पूजा-अर्चना कर जताया विरोध

कु0 सोनम

मथुरा। देशभर में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया और विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं, रावण भक्तों ने इस परंपरा का विरोध करते हुए दशानन पंडित रावण की महाआरती कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने रावण दहन की परंपरा पर सवाल उठाते हुए इसे अनुचित बताया। तथा रावण एक महान विद्वान पंडित और शिवभक्त थे। उनके अनुसार, रावण के पुतले का दहन करने की परंपरा पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि रामायण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में वर्तमान स्वरूप में रावण दहन की परंपरा का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता।
इस अवसर पर रावण भक्तों ने दशानन रावण की महाआरती कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और पुतला दहन का विरोध जताया। आयोजकों का कहना था कि रावण के विद्वत्ता पक्ष और धार्मिक साधना को भी समझा जाना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने विजयदशमी पर प्रचलित रावण दहन की परंपरा को लेकर अपनी असहमति व्यक्त की।

Taza Khabar