गोंडा 14 फरवरी *कर्नलगंज में बेखौफ हो रहा नॉट फॉर रिटेल सेल सीमेंट बिक्री का अवैध कारोबार,जिम्मेदार मौन* —————————————- # हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग के पास पकड़ी गई नाट फार रिटेल सेल सीमेंट के मामले को हजम कर गए तहसील व पुलिस विभाग के अधिकारी#
—————————————- #सावधान! कहीं आप भी घर बनाने में इस्तेमाल तो नहीं कर रहे ये सीमेंट# —————————————- *कर्नलगंज, गोण्डा।* तहसील एवं कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज में अधिकारियों के नाक के नीचे नॉट फॉर रिटेल सेल सीमेंट बेचने का गोरखधंधा काफी समय से बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है।जिसकी सूचना बीते दिनों कुछ मीडिया कर्मियों द्वारा जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को दिये जाने से जिलाधिकारी के निर्देशों पर स्थानीय अधिकारियों एवं पुलिस द्वारा पकड़ी गई सीमेंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली और दुकानदार को थाने लाये जाने के बाद मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है और स्थानीय तहसील एवं पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा संबंधित लोगों से मिलीभगत कर पकड़ी गई सीमेंट को हजम करके मामले को रफा-दफा कर दिया गया है, जो जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली एवं सत्यनिष्ठा पर सवालिया निशान लगा रहा है और काफी चर्चा में है। मामला तहसील व कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज से जुड़ा है, जहां बीते दिनों कर्नलगंज से हुजूरपुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास मीडिया कर्मियों ने नॉट फॉर रिटेल सेल सीमेंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली को देखकर ट्रेक्टर ट्राली वाले को रोककर पूछा कि यह नॉट फॉर रिटेल सेल सीमेंट से लदी ट्राली कहां जा रही है तो ड्राइवर ने बताया कि यह बालाजी ट्रेडर्स गड़रियनपुरवा सोनवारा के यहां से लाकर और क्षेत्र में बन रहे एक निजी मकान में इस्तेमाल होने के लिए जा रही है। तब मीडिया कर्मियों ने चौकी प्रभारी कर्नलगंज को सूचित किया तो चौकी प्रभारी ने बताया कि नाम पता नोट कर लीजिए और ट्रैक्टर ट्राली को जाने दीजिए, अभी मैं इसका पता लगाता हूं। फिर तीन-चार दिन तक कुछ नहीं हुआ तब डीएम गोंडा को अवगत कराये जाने पर उन्होंने इसको संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से एसडीएम कर्नलगंज को जांच और कार्रवाई करने के लिए भेजा तब एसडीएम हीरालाल के निर्देश पर नायब तहसीलदार मय फोर्स बालाजी ट्रेडर्स पर पहुंचे और वहां पर सीमेंट की कुछ बोरियां मिली जिसमें नॉट फॉर रिटेल सेल लिखा था। उन बोरियों को सैंपल के लिए लाए व ट्रेडर्स के प्रोपराइटर को भी थाने पर लाया गया। उसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों एवं पुलिस विभाग ने कार्रवाई करने के संबंध में मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी। इससे साफ जाहिर होता है कि उपरोक्त मामले में संबंधित लोगों से मिलीभगत कर पकड़ी गई सीमेंट को हजम करके मामले को रफा-दफा कर दिया गया है।जबकि इसके पहले कई न्यूज़ चैनलों,समाचार पत्रों में न्यूज प्रसारित/प्रकाशित कर व एसडीएम कर्नलगंज को अवगत कराया जा चुका है कि मार्केट में काफी मात्रा में नॉट फॉर सेल की सीमेंट बिक रही है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं बीडीओ कर्नलगंज को भी अवगत कराया गया है क्योंकि एक मशहूर सीमेंट विक्रेता के यहां भी उक्त सरकारी सीमेंट मिली थी जिसमें उस विक्रेता ने यह बताया कि मैं समूह चला रहा हूं और समूह की महिलाओं को यह दिया गया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में कुछ स्थानों पर स्थित सरिया सीमेंट की दुकानों में बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से इस सीमेंट को बेंचने का गोरखधंधा कई महीनों से चल रहा है। यहां से उक्त सीमेंट क्षेत्र के अनेकों दुकानों पर सप्लाई की जाती है और लोगों के निजी मकानों,दुकानों के निर्माण कार्य में खुलेआम इस्तेमाल की जाती है। स्थानीय पुलिस और जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए अंजान बने हैं। वहीं तहसील एवं पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले को हजम करने में जुटे हैं। जो जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली एवं सत्यनिष्ठा पर सवालिया निशान लगा रहा है और काफी चर्चा में है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत