October 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*

जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*

जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
नवरात्रि का महान पर्व *मां दुर्गा* के नौ रूपों की उपासना का समय होता है।

जयपुर *ऐसा माना जाता है कि मां दुर्गा अपने नौ रूपों में नौ दिनों तक अपने भक्तों के बीच आती है। मां को रिझाने के लिए *गरबा रास डांडिया* किया जाता है।
इसी श्रृंखला में *सैंड ड्यून्स ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन* जयपुर की शाखा *सैंड ड्यून्स एकेडमी मुहाना* में 17/10/26 शनिवार को विशाल *डांडिया नाइट्स* का आयोजन किया गया।
जिसमें सात शाखाओं से पल्लवित सैंड ड्यून्स परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
छात्राओं द्वारा की गई महा आरती से शुरू होकर यह कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक लगातार चलता रहा।
हजारों अभिभावकों ने झूम झूम कर डांडिया का आनंद लिया और इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में इस प्रकार के आयोजन करते रहने की इच्छा भी व्यक्त की।
मुख्य अतिथि *ब्रजेश पाठक रीजनल मैनेजर फुल मार्क्स*
*NATIONAL PRESIDENT EDUCATION*
*INTERNATIONAL HUMAN RIGHTS AND SOCIAL JUSTICE ORGANISATION*
*National president social
Anti corruption foundation of India*ने दर्शन गण को मां दुर्गा के नौ रूपों से परिचित कराया। विद्यालय प्राचार्या *डॉक्टर सीमा शर्मा* ने सभी मुख्य अतिथियों का अभिवादन किया तथा साथ ही साथ नवरात्रि के पौराणिक महत्व से परिचित करवाया।
मुख्य निदेशक महोदय *डॉ. राजेश शर्मा* ने नवदुर्गा के रूप में विराजित नौ कन्याओं का पूजन किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य आकर्षण के रूप में मिस ग्लैमर इंडिया ,*प्रियंका मीणा*
*Mrs glamour india 2023
Brand face Beti foundation
Social worker* तथा *कोमल चौहान*
Bollywood Beauty crown 👑 थी जिन्होंने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत बधाइयां व शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि यू.एस.ए.से पधारी *श्रीमती गरिमा दीक्षित* थी। जिन्होंने नवदुर्गा की आरती संपन्न की
मुख्य आकर्षण के लिए लकी ड्रा बेस्ट एथेनिक वेयर ,बेस्ट डांसर आदि को मनभावक आकर्षक उपहार दिए गए।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स जो कि मनोरंजन में आकर्षक खेल, स्वादिष्ट व्यंजन ,जूस मॉकटेल तथा हस्तशिल्प से निर्मित वस्तुओं से आगंतुकों को अपनी और आकर्षित कर रहे थे। स्टॉल्स पर बच्चे बड़े सभी स्वरुचि अनुसार मनोरंजन कर रहे थे।
निदेशक डा.अभिमन्यु शर्मा व श्रीमती डा ग्रीष्मा शर्मा निदेशक डा.कार्तिकेय शर्मा श्रीएवं प्राचार्या डॉक्टर सीमा शर्मा ने मुख्य अतिथियों, विजेताओं आदि को धन्यवाद दिया स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मनोरंजन एवं भक्ति भाव से पूर्ण इस कार्यक्रम की सभी आगंतुकों ने हृदय से सराहना की तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

Taza Khabar