कानपुर नगर 20 अक्टूबर 26*11 माह की बेटी व मां की दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत*
कानपुर नगर *शादी की तैयारी के लिए घर से निकली अपनी मां की गोद में बैठकर मोटरसाइकिल से बर्रा बाजार को जा रही थी कि ट्रांसपोर्ट नगर के अंडरपास बाईपास के पहुंचते कि पीछे से बेकाबू कंटेनर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक उछलकर दूर गिरा और मां बेटी सड़क की ओर गिरने से कुचल गई जिससे मां बेटी की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई और चालक सुरक्षित बच गया
थाना सचेंडी के गांव जुगराजपुर निवासी विपिन सिंह अपने भाई की पत्नी संजना उर्फ दीक्षा 25 वर्ष 11 माह बेटी अनन्या के साथ घर से गोविंद नगर बाजार के लिए निकले थे दोपहर के करीब भौंती बाईपास के आगे ट्रांसपोर्ट नगर अंडरपास के पास पहुंचे कि पीछे से बेकाबू कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल चालक उछलकर दूर गिर गया मां बेटी सड़क पर गिर गई पीछे से आ रहे हैं कंटेनर ने मां बेटी को कुचल दिया जिनकी मौके पर मौत हो गई यह दर्दनाक हादसा को देखकर लोगों ने ट्रक चालक को रोक लिया गया चालक गोविंद ने घटना की जानकारी लोगों की दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया परिजनों को सूचना पहुंचाई गई मौके पर पहुंचे परिवार जनों ने घर की खुशियों को मातम में बदल गया लोग आक्रोशित होकर जाम लगा दिया जिससे यातायात बाधित हुआ और घटना की तत्काल कार्रवाई कर मुआवजा की मांग करने लगे दर्दनाक मौत को देखने के लिए रूकने वाले राहगिरो के कारण देखते ही देखते सचेड़ी हाईवे में भीषण जाम लग गया एडीसीपी पश्चिम योगेश कुमार कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचकर हाईवे पर जाम लगाने वाले लोगों को समझा बुझा कर यातायात सुचारू रूप से चलने का अनुरोध किया गया घटना की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया चालक फूल सिंह निवासी घाटमपुर को थाने भेजा गया और परिजनों को आश्वासन देकर कार्रवाई करने के लिए थाने पर बुलाया गया यह विरोध की कार्रवाई लगभग 4 घंटे तक चली जिसमें यातायात बाधित रहा तहरीर देने पर शीघ्र कार्रवाई की गई घटना के संबंध में परिवार जनों ने बताया कि मृतका के देवर संकित सिंह की शादी अगले महीने होनी है जिसकी तैयारी को लेकर बड़े भाई सुमित सिंह की पत्नी संजना अपनी बेटी के साथ दोपहर को घर से बाजार करने के लिए निकली थी घटना की जानकारी मिलने पर घर में मातम छा गया परिजन रो रो कर बेहाल हो गए तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें