पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कोसी स्नातक चुनाव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 5 सीटों पर लहराएगा जीत का परचम*
मोहम्मद इरफान कामिल, ब्यूरो चीफ़ – यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिवीजन, बिहार
पूर्णिया के गोकुल कृष्ण कांग्रेस भवन में कार्यकर्ता संवाद, सांसद पप्पू यादव और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु रहे मौजूद
राहुल गांधी की मुहिम का दिखेगा असर
पूर्णिया, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2026 के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है, पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है और जीत के लिए मुहिम तेज कर दी है, इसी कड़ी में आज पूर्णिया के गोकुल कृष्ण स्थित जिला कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक हुई,
बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर वोटिंग की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भरा जोश
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में मुहिम चला रहे हैं, उसका असर इस स्नातक निर्वाचन पर भी देखने को मिलेगा, उन्होंने दावा किया कि पूरे बिहार में 5 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार जीत का परचम लहराएंगे,
राजेश राम, प्रदेश अध्यक्ष, बिहार कांग्रेस
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाता कांग्रेस की विचारधारा के साथ हैं और इस बार बदलाव तय है, स्नातक मतदाताओं से सीधा संवाद कर उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ने पर जोर दिया गया,
इस मौके पर प्रदेश महासचिव सह सांसद प्रतिनिधि वसीम खां, अर्बन कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार आदित्य, ग्रामीण अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज आलम, कसबा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इरफान आलम, डॉक्टर मारूफ, आलोक कुमार यादव, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव के अलावा पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे,
More Stories
बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली –
हरिद्वार 16 अक्टूबर 26*उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: हरिद्वार की सियासी जमीन पर कुशल छिल्लर की दावेदारी, युवाओं में उत्साह
बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*