पूर्णिया बिहार 16 अक्टूबर 26* वायरल VIDEO पर SP का एक्शन: स्टेज पर कट्टा लहराकर अश्लील गाने पर डांस, देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार
मोहम्मद इरफान कामिल, ब्यूरो चीफ़ यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां ।* सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। पूर्णिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कट्टा लहराने वाले मुख्य आरोपी को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
*विश्वकर्मा पूजा में बिना परमिशन हो रहा था अश्लील प्रोग्राम*
मामला बनमनखी थाना क्षेत्र के धीमा वार्ड नं. 20 का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवक विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित प्रोग्राम में डांसर के साथ स्टेज पर अश्लील गाने पर डांस कर रहे थे और एक युवक हाथ में देशी कट्टा लहराते हुए डांस कर रहा था।
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन पूर्णिया के निर्देश पर वीडियो का सत्यापन किया गया तो पता चला कि बिना वैध अनुज्ञप्ति के प्रोग्राम आयोजित किया गया था।
*SDPO बनमनखी के नेतृत्व में बनी विशेष टीम*
इस संबंध में बनमनखी थाना कांड सं. 318/26, दिनांक 15.10.26, धारा 323/296/3(5) BNS एवं 25(1-B)/A/35 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा SDPO बनमनखी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित, तकनीकी और मानवीय आसूचना संकलन करते हुए कार्रवाई की।
*मुख्य आरोपी सुंदरम कुमार गिरफ्तार*
पुलिस ने कांड के प्राथमिक अभियुक्त सुंदरम कुमार, पिता मंटून सिंह उर्फ दिवाकर सिंह, साकिन धीमा वार्ड नं. 20, थाना बनमनखी, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
हरिद्वार 16 अक्टूबर 26*उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: हरिद्वार की सियासी जमीन पर कुशल छिल्लर की दावेदारी, युवाओं में उत्साह
बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*
बांदा 16 अक्टूबर 26*घर में घुसकर किसान के बेटे से 81,950 रुपये छीनने का आरोप*