October 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 16 अक्टूबर 26*पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा 21 मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों एवं 02 दिव्यांग पुलिस कर्मियों, को 38 करोड़ 05 लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये*

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 राजीव कृष्ण द्वारा आज दिनांक 16.10.2026 को बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ संपादित समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत संचालित पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) योजना के तहत आकस्मिक दुर्घटना में मृत एवं दिव्यांग पुलिस कर्मियों के आश्रितों/लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा *आकस्मिक दुर्घटना में मृत 21 पुलिस कर्मियों के परिजनों तथा 02 दिव्यांग पुलिस कर्मियों सहित कुल 23 लाभार्थियों को 38 करोड़ 05 लाख रूपये* की धनराशि के चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 ने मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही दिव्यांग पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा विभाग की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपने कर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा कठिन परिस्थितियों में विभाग उनके साथ पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ खड़ा रहेगा ।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ के0एस0 इमैन्युअल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय (PHQ) मो0 इमरान सहित बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं शाखा प्रबंधक शशिकान्त सिंह उपस्थित रहे।

Taza Khabar