लखनऊ 14 अक्टूबर 26*मऊ पशु बाजार के सामने बिजली के खंभे में लगी आग, टला बड़ा हादसा*
लखनऊ से विष्णु गुप्ता कि रिपोर्ट यूपीआजतक
*लखनऊ। मोहनलालगंज।* नगर पंचायत मोहनलालगंज के मऊ पशु बाजार के सामने सोमवार शाम बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के चलते खंभे पर लगे तारों में लगी आग की लपटें और काला धुआं दूर तक दिखाई दिया।
आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर और दुकानदार दहशत में आ गए। सड़क किनारे पेड़ के पास खंभे में आग लगी होने से बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे लोगों ने बताया कि जर्जर तारों के कारण आए दिन फॉल्ट होता रहता है। ग्रामीणों ने विभाग से तारों को बदलने और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर26 कोसी स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा का महामंथन
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर 26 *मरंगा में दौड़ प्रतियोगिता का जोश, महापौर विभा कुमारी ने लगाई युवाओं में ऊर्जा की दौड़*
पूर्णिया बिहार 14 अक्टूबर26 कसबा: दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद अलर्ट, विसर्जन और रावण दहन स्थल का मोहम्मद इरफान कामिल