October 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मंदिर में 81 वर्षीय पुजारी की गोली मारकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप; हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

मंदिर परिसर में हुई वारदात, क्षेत्र में शोक और आक्रोश

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में 81 वर्षीय पुजारी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्त्काल पुलिस को सुचना दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, वारदात कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंदिर परिसर में ही पुजारी पर गोली चलाई गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हत्यारों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना से क्षेत्र में दहशत, लोगों में आक्रोश

इस सनसनीखेज वारदात के बाद से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

Taza Khabar