October 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*

पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*

पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार

*पूर्णिया ।* जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे सघन अभियान में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग और बरहरा कोठी थाना को बड़ी सफलता मिली है।

गुप्त सूचना के आधार पर धमदाहा अनुमंडल के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम बासुदेवपुर, पंचायत बंशी तेलिया, वार्ड-02 में संयुक्त छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी के पूजा घर में जमीन के नीचे बना तहखानेनुमा गुप्त स्थान मिला।

जांच में पाया गया कि उक्त गुप्त स्थान में रस्सी के सहारे एक बैग लटका कर रखा गया था और ऊपर से ढक दिया गया था ताकि किसी को शक न हो। तलाशी लेने पर बैग से *3.580 किलोग्राम गांजा* बरामद किया गया।

इस मामले में *राजेश साह (45 वर्ष), निवासी बासुदेवपुर* को गिरफ्तार कर बरहरा कोठी थाना को सुपुर्द किया गया है। थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विभाग का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर गांजा सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। संलिप्तता सामने आने पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।

Taza Khabar