पंजाब13फरवरी*परिवारवाद से ऊपर उठकर कार्य करती है भाजपा: अरूण नारंग
अबोहर, 13 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के ईमानदार एवं शांत प्रिय प्रत्याशी विधायक अरुण नारंग का चुनाव प्रचार दिनों दिन तेज होता जा रहा है हर गांव में उन्हें लोगों की ओर से भारी समर्थन मिल रहा है जिसके चलते एक बार फिर से अबोहर विधानसभा में कमल का फूल खिलता स्पष्ट दिखाई दे रहा है। गांव हरिपुरा में सुरजीत भादू के नेतृत्व में आयोजित चुनावी बैठक के दौरान गांव वासियों ने विधायक नारंग का कार्यक्रम में पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। गांववासियों ने उन्हें भारी मतों से विजई बनाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर विधायक नारंग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उन्होंने ना केवल किसानों बल्कि मजदूर वर्ग का भी कोरोना काल के समय खास ध्यान रखा इतना ही नहीं उन्होंने किसानों की उन्नति के लिए बनाए गए कृषि कानूनों को भी किसान हितों की खातिर वापस लेकर एक ऐतिहासिक फैसला दिया । उन्होंने समय-समय पर नारी सशक्तिकरण के लिए भी अनेक योजनाएं चलाई जिनका लाभ देश की हर महिला को मिल रहा है। अरूण नारंग ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र देश की ऐसी पार्टी है जिसमें परिवारवाद नहीं है बल्कि हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। इस मौके पर उनके साथ ओमप्रकाश भादू विष्णु कुमार ज्ञान प्रकाश मक्खन लाल प्रेम कुमार जगदीश चंद्र हंसराज नरेश कुमार पूर्णचंद्र वेदर राजेंद्र झांझरिया भागीरथ राकेश खरवास और गांव के पूर्व सरपंच महेंद्र कुमार मौजूद थे
अरूण नारंग को जिताकर भाजपा की सरकार बनाने में करें सहयोग: गीता चौधरी व सुवर्षा नारंग
अबोहर, 13 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक अरुण नारंग के चुनाव प्रचार के लिए भाजपा का महिला मोर्चा भी दिन रात वार्ड वार्ड जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार कर रहा है जिसके तहत भाजपा नेत्री गीता चौधरी, सुवर्षा नारंग तथा ममता जसूजा ने अपने समर्थकों सहित वरियाम नगर और सुखेरा बस्ती में जाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन और उनके द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ममता जसूजा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अबोहर में भाजपा के प्रत्याशियों हेतु चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं यह पहला मौका होगा कि जब देश में कोई मौजूदा प्रधानमंत्री अबोहर की धरती पर पहुंचकर देशवासियों को संबोधित करेगा। इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनकी इस विशेष रैली को सफल बनाना है और उन्हीं की पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर उनसे मिलने वाले स्नेह को उनकी जीत के रूप में वापस लौटाना है। उन्होंने कहा कि आगामी 20 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में विधायक अरुण नारंग को भारी मतों से विजयी बनाकर मोदी जी के हाथ मजबूत करें।
More Stories
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 10 अक्टूबर 26* फर्जी सीबाईआई अधिकारी बनकर चौथ वसूली करने वाले 06 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*