October 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 10 अक्टूबर26* पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संवाद कार्यक्रम, 140 किशोरियों को बांटे गए स्कूल बैग

पूर्णिया बिहार 10 अक्टूबर26* पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संवाद कार्यक्रम, 140 किशोरियों को बांटे गए स्कूल बैग

पूर्णिया बिहार 10 अक्टूबर26* पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संवाद कार्यक्रम, 140 किशोरियों को बांटे गए स्कूल बैग

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिविजन बिहार

*पूर्णियां बिहार । पूर्णियां जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती सुगंधा शर्मा के निदेशानुसार शनिवार को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, पूर्णिया में “बाल विवाह एवं डिजिटल युग में बेटियों की सुरक्षित भागीदारी” विषय पर एक भव्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा और लैंगिक भेदभाव जैसी कुरीतियों के सामाजिक, कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया।
वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक कुसुम कुमारी ने मौके पर मौजूद बालिकाओं को 181 महिला हेल्पलाइन नंबर और वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली सहायता एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या परेशानी की स्थिति में महिलाएं बेझिझक इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकती हैं।
वहीं DHEW के जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह ने किशोरियों को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने डिजिटल भुगतान प्रणाली, वित्तीय प्रबंधन और सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कैसे उठाएं, इसकी जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 140 किशोरियों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। बैग पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के मुखिया, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैंगिक भेदभाव को जड़ से समाप्त कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Taza Khabar