महोबा 6 अक्टूबर 26*चरखारी में 29वीं जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
चरखारी महोबा से सादिक इस्लाम यूपीआजतक
चरखारी (महोबा)। मिनी स्टेडियम मेला मैदान चरखारी में मंगलवार को 29वीं जनपदीय स्तरीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद यादव ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज चरखारी द्वारा किया जा रहा है, जबकि काशी प्रसाद इंटर कॉलेज चरखारी उप संयोजक की भूमिका में है।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जीआईसी चरखारी के आयुष पुत्र संतोष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में नेहरू इंटर कॉलेज महोबा के धर्मेंद्र पुत्र भारत विश्वकर्मा प्रथम रहे।
जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सेंट जेम्स इंटर कॉलेज चरखारी की साक्षी पुत्री महेंद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। सब-जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जीजीआईसी चरखारी की नंदनी पुत्री गुमान सिंह ने बाजी मारी।
इसी क्रम में सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गंगा सिंह इंटर कॉलेज चरखारी के युग सैनी पुत्र प्रदीप सैनी प्रथम रहे। सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गंगा सिंह इंटर कॉलेज चरखारी के शिवम पुत्र शारदा प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जीजीआईसी चरखारी की सिमरन पुत्री दीपक कुमार प्रथम रहीं। वहीं सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज महोबा की कल्पना पुत्री प्रभुदयाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।
More Stories
लखनऊ 6 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 6 अक्टूबर 26*मिलिट्री नर्सिंग सर्विस का 101वां स्थापना दिवस मनाया गया*
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*मुख्यमंत्री योगी के वाराणसी आगमन से पहले सुरक्षा कड़ी: