मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के कन्हाहेड़ी गांव में खेत पर अपने माता-पिता से मिलने जा रही एक युवती के साथ तीन युवकों द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में रवि, दीपक और राजन पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, चार अक्टूबर की सुबह करीब 10:30 बजे युवती अपने घर से किसी काम के लिए अपने माता-पिता से मिलने खेत की ओर गई थी। खेत के पास उसे एक व्यक्ति मिला। युवती ने जब अपनी मां के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसकी मां दो खेत आगे काम कर रही है।
इसके बाद युवती खेत की नाली के रास्ते अपनी मां के पास जाने लगी। आरोप है कि नाली के किनारे पहुंचने पर रवि, दीपक और राजन उसे मिल गए। तहरीर के मुताबिक, तीनों युवकों ने युवती के साथ अभद्रता शुरू कर दी। युवती ने इसका विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया।
युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद युवती ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,
सहारनपुर 4 अक्टूबर 26*गूगल मीट पर विश्व उपभोक्ता संगठन की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन,,,