बांदा 3 अक्टूबर 26*भारतीय स्वयंशक्ति संघ BSS ने बचाई दो वर्षीय बच्ची की जान प्रदेश IT CELL प्रभारी भारत कश्यप ने किया रक्तदान..!*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा।- बांदा अमलीकौर निवासी जितेंद्र निषाद की दो वर्षीय पुत्री रामनी पीलिया और खून की कमी के चलते मेडिकल कॉलेज, बांदा में भर्ती हैं। रक्त की आवश्यकता की सूचना बच्ची के मामा अच्छेलाल निषाद ने BSS पदाधिकारियों को दी।सूचना पर BSS संस्थापक पंकज कश्यप मेडिकल कॉलेज पहुंचे और रक्तदान का प्रयास किया, लेकिन ब्लड ग्रुप मैच न होने पर BSS IT CELL प्रदेश प्रभारी भारत कश्यप ने रक्तदान किया।इस दौरान दयाराम निषाद, विनोद निषाद, लवकुश निषाद, सत्यनारायण निषाद, अच्छेलाल निषाद, पूरन राय ,सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।BSS संस्थापक पंकज कश्यप ने कहा कि संगठन गरीब, पीड़ित और जरूरतमंदों की मदद के साथ जनसेवा में लगातार सक्रिय है।
More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण